scorecardresearch
 

कश्मीर पर बोले रामदास अठावले- सरकार ने 370 हटाया, कांग्रेस को वेल में बैठाया

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के तहत मिलने वाले स्पेशल स्टेटस का दर्जा वापस लेने के केंद्र के फैसले पर रामदास अठावले ने फिर अपने काव्यात्मक अंदाज में सरकार की तारीफ की. वह पहले भी कई मौकों पर अपनी ही कविताओं के जरिए बात रख चुके हैं.

Advertisement
X
मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री रामठास अठावले ने बिल पर किया समर्थन (फोटो-ट्विटर)
मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री रामठास अठावले ने बिल पर किया समर्थन (फोटो-ट्विटर)

केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस ले लिया है. राज्य का बंटवारा करते हुए लद्दाख को जम्मू-कश्मीर से अलग कर केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया जबकि जम्मू-कश्मीर को भी केंद्र शासित प्रदेश के रूप में नया दर्जा देने का फैसला लिया गया है. जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के तहत मिलने वाले स्पेशल स्टेटस का दर्जा वापस लेने के केंद्र के फैसले पर रामदास अठावले ने फिर अपने काव्यात्मक अंदाज में सरकार की तारीफ की.

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले राज्यसभा में नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से पेश किए गए जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन विधेयक पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए. उन्होंने बिल के समर्थन में इस लाइन के साथ शुरुआत करते हुए कहा, 'आई स्ट्रांग्ली सपोर्ट  द बिल, अच्छा हो जाएगा जम्मू कश्मीर हिल.'

Advertisement

काव्यात्मक अंदाज में बिल का समर्थन करते हुए अठावले ने कहा---

आई स्ट्रांग्ली सपोर्ट द बिल

अच्छा हो जाएगा जम्मू कश्मीर हिल

आतंकवाद हो जाएगा हील

अलगाववादियों के ऊपर लग जाएगा ताला

खत्म हो रही है 370 धारा

भारत माता का लगेगा नारा.

अपनी अगली लाइन में समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल से बिल का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा-

बसपा ने सपोर्ट कर लिया राम गोपाल जी

आपसे भी उम्मीद थी कि आप सपोर्ट करेंगे आपसे हमारा नाता है,

सरकार ने 370 हटा दिया है

कांग्रेस को वेल में बैठा दिया है

और नामों की लिस्ट आ रही है टाइम और बड़ा है गया.

पढ़ें---

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन विधेयक पर बहुजन समाज पार्टी ने केंद्र सरकार के फैसले का समर्थन करने का ऐलान किया. हालांकि समाजवादी पार्टी ने इस बिल पर विरोध जताया है.

केंद्रीय मंत्री रामठास अठावले पहले भी कई दफा अपने काव्यात्मक अंदाज में ही संसद के दोनों सदनों में विचार रखते रहे हैं. ओम बिड़ला के लोकसभा स्पीकर चुने जाने के अवसर पर ऐसी ही एक कविता सुनाई थी.

'एक देश का नाम है रोम, लोकसभा के अध्यक्ष बन गए बिड़ला ओम

लोकसभा का आपको अच्छी तरह चलाना है काम

वेल में आने वालों का ब्लैक लिस्ट में डालना है नाम

Advertisement

नरेंद्र मोदी और आपका दिल है विशाल, राहुल जी आप रहो खुशहाल

हम सब मिलकर एकता की मशाल, भारत को बनाते हैं और भी विशाल

आपका राज्य है राजस्थान, लेकिन लोकसभा की आप बन गए शान

भारत की हमें बढ़ानी है शान, लोकसभा चलाने के लिए आप हैं परफेक्ट हैं मैन'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement