scorecardresearch
 

राजनाथ सिंह ने सीमा पर सड़क बनाने वाले चीन को दी कड़ी चेतावनी

सीमा पर आए दिन घुसपैठ की खबरों के बीच केंद्र सरकार ने चीन को कड़ी चेतावनी दी है. गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा दी है कि अगर चीन ने हमारी सीमा में सड़कें बनाने की कोशिश की तो भारतीय सैनिक उन्हें तोड़ देंगे.

Advertisement
X
भारत-चीन सीमा की फाइल फोटो
भारत-चीन सीमा की फाइल फोटो

सीमा पर आए दिन के बीच केंद्र सरकार ने चीन को कड़ी चेतावनी दी है. गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा दी है कि अगर चीन ने हमारी सीमा में सड़कें बनाने की कोशिश की तो भारतीय सैनिक उन्हें तोड़ देंगे.

राजनाथ सिंह ने सोमवार को झारखंड में एक चुनाव रैली में यह बात कही. हालांकि, इसके पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत चीन सहित अपने सभी पड़ोसियों से अच्छे संबंध चाहता है. लेकिन चीन को भी हमारी भावना को समझना होगा और उसका सम्मान करना होगा. सिंह ने कहा कि चीन को भारतीय सीमा में घुसपैठ और सड़क बनाने की कोशिशें बंद करनी चाहिए.

इस बीच, चीन ने इन खबरों से साफ इनकार किया कि वह भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर दे रहा है. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होंग लेई ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'इस तरह की खबरें तथ्यहीन हैं.' दरअसल, ऐसी खबरें आई थीं कि बीएसएफ की खुफिया इकाई ने एक रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपी है. इसमें बताया गया है कि चीन के सैनिक राजौरी सैक्टर में आईबी के उस पार आधुनिक हथियार चलाने की ट्रेनिंग दे रहे हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement