कमाल राशिद खान उर्फ केआरके वापस आ रहे हैं. नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश छोड़ने वाले केआरके ने अब नया शिगूफा छोड़ा है. उन्होंने ट्विटर पर दावा किया है कि उन्हें राजनाथ सिंह के राजनीतिक सलाहकार ने फोन करके भारत आने को कहा है और अब वह कल या परसों (गुरुवार या शुक्रवार को) भारत लौट आएंगे.
Amarnath Mishra political advisor of Rajnath
Singh Ji called n asked me to come back to India so I will come back tomorrow or day
after.
— KRK (@kamaalrkhan) May 21,
2014
इस कथित फोन के बाद केआरके के सुर भी बदल गए हैं. अब उन्हें बीजेपी में 'महानता' नजर आने लगी है. उन्होंने ऐसा ही एक ट्वीट रिट्वीट किया है.
@kamaalrkhan Hehe Well now this is greatness of BJP
though U had many problems with them still they ask you to come back !! RT if its
RYT.
— jitender singh rawal (@jitender__rawal) May 21,
2014
I am somewhere in public n everybody is looking
at me like I am PM of India. Arey yaar I have honoured my promise so what's wrong in
that.
— KRK (@kamaalrkhan) May 21,
2014
कमाल खान आम आदमी पार्टी की मौज लेने से भी नहीं चूक रहे. बीती रात केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन में AAP नेता शाजिया इल्मी और कुमार विश्वास की नामौजूदगी पर भी उन्होंने चुटकी ली.
Has @shaziailmi also left #AAP because she is nowhere in yesterday's drama. Bechari
Karti Bhi Kaya 2 baar Zamanat Zabt Ho chuki hai.
— KRK (@kamaalrkhan) May 22,
2014
Is @DrKumarVishwas has left #AAP n politics? Coz I can't
see him anywhere with @ArvindKejriwal Bhai sirf Ek
haar se Itnaa Darr Gaye.
— KRK (@kamaalrkhan) May 22,
2014
बिग बॉस-3 में हिस्सा ले चुके कमाल खान ने चुनाव में मोदी की जीत के बाद ट्वीट किया था कि वह भारत छोड़ रहे हैं. शोएब अख्तर के साथ फ्लाइट की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि मोदी जी जीत गए हैं और अपने वादे के मुताबिक मैं देश छोड़कर जा रहा हूं. उनके ट्वीट से ऐसा लग रहा था कि वह भारत छोड़कर दुबई चले गए हैं.
कमाल खान ने कुछ महीने पहले ट्वीट किया था कि यह मेरा चैलेंज है कि अगर मोदी भारत के प्रधानमंत्री बनते हैं तो मैं अपना सेक्स बदलवा लूंगा और करण जौहर से शादी कर लूंगा.
फिर मोदी की जीत के साथ कमाल खान भारत छोड़कर चले गए. लगता है कि उन्होंने पहले से टिकट कटा रखा था. अपने ट्वीट में उन्होंने भारतीयों से विदा ली और कहा कि वे उन्हें भूलेंगे नहीं. कमाल ने अपने एक ट्वीट में दुबई का एक तरफ का एयर टिकट भी लगाया था.
Modi Ji
has won n I am leaving India as promised. Good bye India forever. I will miss my country n lovely
sweet ppl. pic.twitter.com/cmr5nxGtSG
— KRK (@kamaalrkhan)
May 16,
2014
Modi Ji has
won so I am leaving India forever with Shoaib Akhtar. Bye Bye India. pic.twitter.com/GJj9x3V6ke
— KRK (@kamaalrkhan) May 16,
2014