कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पिछले कुछ दिनों से नरेंद्र मोदी सरकार पर पूरी तरह से हमलावर हैं. अमरनाथ यात्रा के दौरान हुए आतंकी हमले, नोटबंदी के बाद अब राहुल गांधी ने एनडीए सरकार की नीतियों को लेकर तंज कसा है. लेकिन इस बार उनका अंदाज भी बदला है, राहुल ने एक फनी वीडियो ट्वीट किया है जिसमें एक लड़का और लड़की किसी रेस्तरां में पैसों की लेन-देन करते दिख रहे हैं. राहुल ने इस वीडियो का कैप्शन दिया है 'NDA की गरीबों की हित वाली नीति'.
NDA pro-poor policies
— Office of RG (@OfficeOfRG)
इससे पहले गुरुवार को भी ने ट्वीट कर तंज कसा था. राहुल गांधी ने चुटकी लेते हुए ट्विटर पर लिखा है कि सरकार नोटों की गिनती करने के लिए गणित के शिक्षकों को तलाश रही है, इच्छुक लोग PMO से संपर्क कर सकते हैं. दरअसल राहुल गांधी ने ट्विटर पर नोटबंदी के बाद पुराने नोटों के आंकड़ों से जुड़ी एक खबर को टैग करते हुए केंद्र सरकार पर तंज कसा है.
GOI looking for a Math tutor. Please apply to PMO ASAP 😊
— Office of RG (@OfficeOfRG)
जारी है पुराने नोटों की गिनती
बता दें कि बुधवार को जब रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल संसद की वित्त मामलों की स्थाई समिति के सामने पेश हुए तो ज्यादातर सदस्यों ने उनसे यही सवाल पूछा कि नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक के पास कितने रुपये आए. उर्जित पटेल ने सदस्यों को बताया था कि नोटबंदी के समय 17.7 लाख करोड़ रुपये की मुद्रा बाजार में थी, जिसमें से ज्यादातर 500 और 1000 रुपये के नोट थे. लेकिन इसमें से कितना रुपया पुराने नोट के रूप वापस आ चुका है, इस सवाल पर उर्जित पटेल ने गोलमोल जवाब दिया था.
अमरनाथ हमले पर भी किया था वार
आपको बता दें कि बुधवार को के जरिए लिखा कि पीएम मोदी की नीतियों ने कश्मीर में आतंकियों के लिए जगह बनाई, जिससे देश का काफी नुकसान हुआ है. राहुल ने लिखा कि थोड़े समय के राजनीतिक फायदे के लिए पीएम मोदी ने पीडीपी से गठबंधन किया, जो देश की सुरक्षा पर भारी पड़ा. उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्सनल फायदे के कारण देश को रणनीतिक नुकसान हुआ और निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी.