scorecardresearch
 

कांग्रेस की 'मरम्मत' में जुटे राहुल पहुंचे देहरादून

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलने देहरादून पहुंचे. उन्होंने बड़े नेताओं के साथ बैठक की तो जिला स्तर के पदाधिकारियों से भी तसल्ली से बात की.

Advertisement
X
राहुल गांधी
राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलने देहरादून पहुंचे. उन्होंने बड़े नेताओं के साथ बैठक की तो जिला स्तर के पदाधिकारियों से भी तसल्ली से बात की. उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं का दावा है कि राहुल के आने से प्रदेश कांग्रेस में नई ताकत आई है.

मिशन 2014 के रास्ते में राहुल गांधी का एक और पड़ाव उत्तराखंड की राजधानी देहरादून. कांग्रेस संगठन की चूड़ियां कसने की मुहिम में जुटे हुए हैं. उसी सिलसिले में वे देहरादन आए. कांग्रेस कमिटी के आला नेताओं, विधायकों, जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से बात की और सभी को हौसले का मंत्र दिया.

उत्तराखंड में स्थानीय निकाय चुनाव भी होने हैं. गुटबाजी और अंतरविरोध में उलझी उत्तराखंड कांग्रेस के लिए निकाय चुनाव एक बड़ी चुनौती है. राहुल यही भरोसा लेकर देहरादून पहुंचे, कि उनके दौरे से संगठन में जारी खींचतान पर लगाम लगेगी.

राहुल गांधी इन दिनों लगातार कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री का पद उनकी प्राथमिकता में नहीं है. उन्हें कांग्रेस को मजबूत करने के लिए लंबा रास्ता तय करना है. उत्तराखंड दौरे में भी राहुल ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को ऐसा ही संदेश दिया.

Advertisement
Advertisement