scorecardresearch
 

सबरीमाला मंदिर में मिला पाकिस्तानी नोट, पुलिस ने शुरू की जांच

मंदिर की हुंडी में विदेशी मुद्रा मिलती रहती है लेकिन यह नोट चूंकि पाकिस्तान का है इसलिए इस मामले को गंभीरता के साथ देखा जा रहा है. सबरीमाला मंदिर पानमट्टिका जिले में स्थित है.

Advertisement
X
सबरीमाला मंदिर
सबरीमाला मंदिर

प्रसिद्ध भगवान अयप्पा मंदिर की हुंडी से 20 रुपए का पाकिस्तानी नोट मिलने की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि हाल में जब गणना करने के लिए हुंडी को खोला गया तो उसमें पाकिस्तानी करेंसी का 20 रुपए का का नोट मिला.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंदिर की हुंडी में विदेशी मुद्रा मिलती रहती है लेकिन यह नोट चूंकि पाकिस्तान का है इसलिए इस मामले को गंभीरता के साथ देखा जा रहा है. सबरीमाला मंदिर पानमट्टिका जिले में स्थित है. यह है. यहां नवंबर से जनवरी के बीच सालाना तीर्थयात्रा के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

आपको बता दें कि नवंबर से जनवरी के बीच तकरीबन 4 करोड़ भक्त के मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं और इस दौरान यहां करोड़ों रुपए का चढ़ावा आता है. ये आमदनी 'अरवाना' प्रसाद यानी बेचने से और 'अप्पम' और कनिक्का से होती है.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement