सीबीआई की विशेष अदालत की ओर से सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड़ मामले में 22 आरोपियों को रिहा किए जाने के ठीक एक दिन बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को तंज करते हुए कहा कि उसे किसी ने नहीं मारा, वह खुद मर गया. राहुल ने सोहराबुद्दीन के साथ ही हरेन पांड्या, कौसर बी और जस्टिस लोया की मौत का भी जिक्र किया और कहा कि वे अपने आप मर गए.
कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्विटर पर कहा कि किसी की हत्या नहीं हुई...हरेन पांड्या, तुलसीराम प्रजापति, जस्टिस लोया, प्रकाश थोम्ब्रे, श्रीकांत खांडालकर, कौसर बी, सोहराबुद्दीन शेख..ये अपने आप मर गए. गौरतलब है कि सीबीआई की एक विशेष अदालत ने गैंगेस्टर सोहराबुद्दीन शेख, उसकी पत्नी कौसर बी और उसके सहयोगी तुलसी प्रजापति की कथित फर्जी मुठभेड़ में हत्या के मामले में 22 आरोपियों को साक्ष्यों के आभाव में शुक्रवार को बरी कर दिया था.
NO ONE KILLED...
Haren Pandya.
Tulsiram Prajapati.
Justice Loya.
Prakash Thombre.
Shrikant Khandalkar.
Kauser Bi.
Sohrabuddin Shiekh.
THEY JUST DIED.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi)
वहीं, गुजरात के गृहमंत्री रह चुके हरेन पंड्या की 26 मार्च 2003 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उस समय नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे. इस घटना में आरोपी रहे सोहराबुद्दीन शेख को बाद में पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था. जज बीएच लोया सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर केस की सुनवाई कर रहे थे. उनकी 2015 में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जबकि इसी केस से जुड़े वकील श्रीकांत की भी 29 नवंबर 2015 को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी.