scorecardresearch
 
बंगाल में नहीं लगेगा गोमांस पर बैन: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में मांस पर रोक जैसी बातों को नहीं होने देगी. बीजेपी शासित महाराष्ट्र और हरियाणा में हाल ही में लगे गोमांस पर बैन के बाद बंगाल में भी ममता से दुर्गा पूजा के दौरान गोमांस पर बैन लगाने की अपील की गई थी.

Advertisement
X
ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

ममता ने कहा, 'कुछ लोग कह रहे हैं कि पूजा के दौरान लगाया जाए. लेकिन मैं कहूंगी कि यह नहीं होगा. बंगाल सांप्रदायिक सौहार्द और धर्मनिरपेक्षता की भूमि है. सांप्रदायिक सौहार्द की इस भूमि में मैं क्या खाऊं, यह मेरा अधिकार है. आप क्या खाना चाहते हैं यह तय करने का आपको अधिकार है.'

राज्य अल्पसंख्यक विकास विभाग के एक कार्यक्रम में ममता ने कहा, 'दंगा भड़काने की किसी कोशिश की इजाजत नहीं दी जाएगी. किसी को किसी नहीं करने दिया जाएगा.' हिंदू समहति नाम के एक संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजे एक पत्र में मांग की है कि 19 अक्टूबर से शुरू हो रही दुर्गा पूजा के चार दिनों में राज्य में गोमांस पर हर तरह से रोक लगा दी जाए.

-इनपुट IANS

Advertisement
Advertisement