scorecardresearch
 

Newswrap: पढ़ें, बुधवार शाम की पांच बड़ी खबरें...

दिल्ली एनसीआर के इलाकों में अभी अगले दो दिनों तक धूल भरी हवाओं के साथ गर्मी अपना तेवर दिखाती नजर आ सकती है. राहत की बात इतनी है कि हफ्ते के अंत तक राजधानी में मौसम करवट ले सकता है और दिल्ली वालों को बारिश की बूंदों के साथ गर्मी से राहत मिल सकती है.

Advertisement
X
दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम का हाल
दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर के इलाकों में अभी अगले दो दिनों तक धूल भरी हवाओं के साथ गर्मी अपना तेवर दिखाती नजर आ सकती है. राहत की बात इतनी है कि हफ्ते के अंत तक राजधानी में मौसम करवट ले सकता है और दिल्ली वालों को बारिश की बूंदों के साथ गर्मी से राहत मिल सकती है. पढ़ें, बुधवार शाम की पांच बड़ी खबरें...

यूपी-बिहार में बारिश और राजस्थान में लू का अलर्ट, दिल्ली में पारा 43 डिग्री, जानें कब मिलेगी गर्मी से निजात

आईएमडी के क्षेत्रीय निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, राजस्थान की ओर से धूल भरी हवाएं आ रही हैं. इनके शुक्रवार तक जारी रहने का अनुमान है. लेकिन बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव का क्षेत्र दिल्ली वालों को राहत दे सकता है. 

जितिन प्रसाद के BJP में जाने को कांग्रेस के नेताओं ने माना झटका, दी ये नसीहत

जितिन प्रसाद के कांग्रेस से बीजेपी में शामिल होने को कांग्रेस के नेताओं ने इसे अपनी पार्टी के लिए झटका माना है. कांग्रेस के नेता कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट कर कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और अब जितिन प्रसाद का बीजेपी में जाना कांग्रेस के लिए बड़ा नुकसान है.

राकेश टिकैत ने ममता बनर्जी से कहा- आपने बड़े दुश्मन को हराया, विपक्ष को मजबूत करने की जरूरत

Advertisement

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने भारतीय किसान यूनियन की ओर से सभी राज्य सरकारों से उनके आंदोलन को समर्थन करने की मांग की.

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी शुरू, MHA के साथ PM की मीटिंग कल

कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए केंद्र सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय के साथ कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिव्यू बैठक कर सकते हैं. बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, दोनों गृह राज्य मंत्री शामिल होंगे. 

सुरक्षा में ‘आत्मनिर्भर’ बनेगा रेलवे, ट्रेनों की टक्कर रोकने वाली ‘स्वदेशी’ प्रणाली को सरकार की मंजूरी

देश में रेल यात्रा को सुरक्षित और त्वरित बनाने के लिए सरकार ने बुधवार को TCAS जैसी स्वदेशी सुरक्षा प्रणालियों को मंजूरी दे दी. इसी के साथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए भारतीय रेल को 4जी बैंड यानी 700 मेगाहर्ट्ज बैंड में 5 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम भी आवंटित किया गया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement