scorecardresearch
 

'कितनी क्यूट हूं मैं...', जेंडर चेंज कर चुकीं अनाया बांगड़ ने सेल्फी खींचकर की खुद की तारीफ, फैन्स भी हुए दीवाने

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी सेल्फी शेयर करते हुए खुद को 'क्यूटी' बताया. उनकी इस पोस्ट पर फैन्स भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं. अनाया पहले आर्यन बांगड़ के नाम से जानी जाती थीं. जेंडर चेंज के बाद उन्होंने अनाया के रूप में अपनी पहचान सार्वजनिक की.

Advertisement
X
संजय बांगड़ की बेटी अनाया का नया अंदाज, खुद की क्यूटनेस पर हुईं फिदा (Photo: instagram@/anayabangar)
संजय बांगड़ की बेटी अनाया का नया अंदाज, खुद की क्यूटनेस पर हुईं फिदा (Photo: instagram@/anayabangar)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक सेल्फी पोस्ट की है, जिसके साथ उन्होंने खुद की तारीफ भी की है.

अनाया ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'Hiiieee cutie patutiess'. यानी वह खुद को क्यूट बता रही हैं. उनकी इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं. कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में उनकी खूबसूरती और क्यूटनेस की तारीफ की है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anaya Bangar (@anayabangar)

अनाया पहले आर्यन बांगड़ के नाम से जानी जाती थीं. वह क्रिकेट भी खेल चुकी हैं. जेंडर चेंज के बाद उन्होंने अनाया के रूप में अपनी पहचान सार्वजनिक की. सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 10 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. अनाया की यह नई पोस्ट भी फैन्स के बीच चर्चा बटोर रही है.

कई लेवल पर क्रिकेट खेल चुकी हैं अनाया

जेंडर ट्रांजिशन से पहले अनाया बांगड़ का नाम आर्यन बांगड़ था. उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर भी अपनी पहचान बनाई. मुंबई के स्थानीय क्लब क्रिकेट में इस्लाम जिमखाना की ओर से खेलकर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद महज 18 साल की उम्र में इंग्लैंड की लीसेस्टरशायर लीग में हिंकले क्रिकेट क्लब का प्रतिनिधित्व किया.

Advertisement

साल 2019 में अनाया ने पुडुचेरी की ओर से राष्ट्रीय अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में हिस्सा लिया. इस टूर्नामेंट में उन्होंने पांच मैचों में 300 रन बनाए. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 150 रन रहा, जबकि उनके बल्ले से दो अर्धशतक भी निकले. गेंदबाजी में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और कुल 20 विकेट हासिल किए.

ऐसा रहा संजय बांगड़ का क्रिकेट करियर

अनाया के पिता संजय बांगड़ भारतीय क्रिकेट का जाना-पहचाना नाम हैं. वह टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. फिलहाल वह कमेंट्री और कोचिंग से जुड़े हुए हैं. 54 वर्षीय संजय बांगड़ ने भारत के लिए 12 टेस्ट और 15 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 650 रन दर्ज हैं. इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 14 विकेट भी हासिल किए.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement