scorecardresearch
 

उत्तर प्रदेश विधानसभा में उठा मुरादाबाद में तनाव का मामला

समाजवादी पार्टी ने मुरादाबाद नगर में दो वर्गो में हुए टकराव से व्याप्त सांप्रदायिक तनाव के लिए पुलिस और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कर्फ्यू ग्रस्त सभी छह पुलिस थाना क्षेत्रों में यथाशीघ्र शांति और व्यवस्था की बहाली किये जाने की मांग की है.

Advertisement
X

समाजवादी पार्टी ने मुरादाबाद नगर में दो वर्गो में हुए टकराव से व्याप्त सांप्रदायिक तनाव के लिए पुलिस और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कर्फ्यू ग्रस्त सभी छह पुलिस थाना क्षेत्रों में यथाशीघ्र शांति और व्यवस्था की बहाली किये जाने की मांग की है. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सदस्य आजम खां ने विधानसभा में काम रोको प्रस्ताव के जरिए यह मामला उठाया और कहा कि मुरादाबाद एक अलग मिजाज का शहर है जिसे अधिकांश अधिकारी समझ नहीं पाते. उन्होंने 1980 में मुरादाबाद में हुए दंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि एक सुअर के ईदगाह में चले जाने से दंगा हो गया था जिसके पीछे किसी वर्ग का हाथ नहीं था. मगर उस दंगे से मुरादाबाद के पीतल उद्योग पर बहुत खराब असर पर पडा था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement