scorecardresearch
 

फोन पर ज्यादा बात करने पर भाई ने बहन का किया कत्ल

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक युवक ने अपनी 18 साल की बहन की फोन पर ज्यादा बात करने की वजह से हत्या कर दी.

Advertisement
X
symbolic image
symbolic image

अगर आप भी फोन पर बहुत बात करते हैं, तो सावधान हो जाइए. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक युवक ने अपनी 18 साल की बहन की फोन पर ज्यादा बात करने की वजह से हत्या कर दी.

युवती मंजोला पुलिस थाना क्षेत्र के लकड़ी फजलपुर गांव में अपने दादा और पिता के साथ रहती थी. युवती का भाई असलम दिल्ली में नौकरी करता था और बकरीद के मौके पर ही दिल्ली से गांव पहुंचा था.

पुलिस ने असलम को गिरफ्तार कर लिया है. असलम ने कहा, 'शुक्रवार को मैंने अपनी बहन को किसी से फोन पर बात करते सुना. जब मैंने उससे इस बारे में जानना चाहा तो उसने बताने से इनकार कर दिया. इसके बाद शनिवार को उसके फोन पर दोबारा बात करने पर मैंने उसका फोन छीन लिया. हालांकि उसने शाम को माफी मांगी और मैंने फोन वापस कर दिया.'

फोन पर बात करने का सिलसिला न रुकता देख असलम ने बहन की रविवार को डंडे से पिटाई कर उसे कमरे में बंद कर दिया. सोमवार सुबह जब असलम के पिता ने कमरे का दरवाजा खोला तो युवती अचेत हालत में मिली. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

एसपी वैभव कृष्णा ने बताया कि असलम ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और अब हम उस शख्स की तलाश कर रहे हैं, जिससे युवती बात करती थी. गांव वालों ने बताया कि दिसंबर में युवती की शादी तय थी.

Advertisement
Advertisement