scorecardresearch
 

ममता बनर्जी ने पत्रकार से कहा, अपनी हद में रहो

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को एक बार फिर अपना आपा खो बैठीं और उन्‍होंने एक पत्रकार को यहां तक कह डाला कि वो अपनी हद में रहे.

Advertisement
X

बुधवार को एक बार फिर अपना आपा खो बैठीं और उन्‍होंने एक पत्रकार को यहां तक कह डाला कि वो अपनी हद में रहे.

जब एक संवाददाता ने उन्हें बताया कि का राज्य में आंशिक प्रभाव पड़ा है. ममता ने अपना आपा खो दिया और कहा, ‘आप किस मीडिया समूह से हैं? आप किसी खास मीडिया समूह से हैं, इसलिये आप इस तरह के सवाल पूछ रहे हैं. कृपया जाकर उन बाजारों को देखिये.’

संवाददाता ने ममता से कहा था कि दुकानें एवं बाजार बंद थे और अधिकांश बसें एवं टैक्सी सड़कों से नदारद थे. संवाददाता के जिरह करने पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘क्या आप यहां अपने दल का विचार बताने आये हैं? आप अपनी सीमा लांघ रहे हैं.’

उन्होंने कहा, ‘आप अपने अखबार की नीतियों के अनुसार अपने विचार रख सकते हैं. यह आपका व्यवसाय है.’ उन्होंने कहा, ‘माकपाई चैनलों के कई लोग यहां आते हैं. लेकिन मैंने कभी उन्हें गर्दन पकड़ कर धकियाने को नहीं कहा.’ हाल ही में ममता ने ‘माटी उत्सव’ के दौरान एक फोटोग्राफर को थप्पड़ मारने की चेतावनी दी थी.

Advertisement
Advertisement