महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. एक ट्रक और वैन की टक्कर में शनिवार को सात महिलाओं और दो नाबालिगों समेत 11 लोगों की मौत हो गई.
पुलिस ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब 14 लोगों को लेकर जा रही वैन रात करीब 9:30 बजे कोरपना-वानी रोड से गुजर रही थी. मौके पर मौजूद रहे एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस दुर्घटना में सात महिलाएं, वैन ड्राइवर, तीन साल का एक बच्चा और एक अन्य नाबालिग मारे गए. हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं.
Chandrapur: 11 people dead, 4 critically injured, in a collision between two vehicles in Korpana area.
— ANI (@ANI)
बता दें कि शनिवार को पुंछ और स्वाई माधोपुर में भी सड़क हादसे हुए थे. के पुंछ जिले के मंडी तहसील में बस गहरी खाई में गिर गई, जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा कई लोग घायल हो गए. यह बस लोरान से पुंछ की ओर जा रही थी. तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित होकर मंडी के पलेरा में एक गहरी खाई में जा गिरी.
पुंछ के जिलाधिकारी राहुल यादव ने हादसे में 13 लोगों की मौत होने और 34 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है. वहीं सवाई माधोपुर में भी एक रोडवेज बस पलट गई जिसमें 17 यात्री घायल हो गए थे.