चारा घोटाले में बिरसा मुंडा जेल में 5 साल की सश्रम कारावास की सजा भुगत रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव इस बार . जेल के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी कि लालू जेल में छठ पर्व नहीं मनाएंगे.
बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक डा. प्रधान ने कहा, 'राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख ने उपवास नहीं रखा है और न धार्मिक परंपराओं के लिए किसी सामान की मांग की है.'
लालू आमतौर पर छठ पूजा के दौरान उपवास रखते थे और हर वर्ष धार्मिक परंपराओं को पालन करते थे.
प्रधान ने कहा, 'गुरुवार को उन्होंने अपना भोजन ग्रहण किया और उनके छठ पूजा करने के बारे में हमें कोई सूचना नहीं है. अभी तक उन्होंने पूजा के लिए किसी सामग्री की भी मांग नहीं की है.'
गौरतलब है कि लालू प्रसाद को जेल में माली का काम दिया गया है और इसके लिए उन्हें रोजाना 14 रुपये का भुगतान होता है.
ये खबरें भी पढ़ें: