scorecardresearch
 

रामा राव का राहुल गांधी को चैलेंज, अमेठी में जीतकर दिखाएं चार सीट

तेलंगाना के मंत्री के टी रामा राव ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती दी है. शनिवार को रामा राव ने कहा कि वह तेलंगाना विधानसभा चुनाव जीतने की बात करने से पहले अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में विधानसभा की चार सीटें जीतकर दिखाएं.

Advertisement
X
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी

तेलंगाना के मंत्री के टी रामा राव ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती दी है. शनिवार को रामा राव ने कहा कि वह तेलंगाना विधानसभा चुनाव जीतने की बात करने से पहले अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में विधानसभा की चार सीटें जीतकर दिखाएं.

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटे ने बालनगर में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी पर पलटवार किया. राव ने कहा कि राहुल जहां भी उतरे हैं, वह कांग्रेस के लिए असफलता साबित हुआ है. उन्होंने राहुल की कुशलता पर भी सवाल उठाए. राव ने कहा कि राहुल गांधी के हार के रिकार्ड को देखते हुए लगता है कि वह राजनीति के लिए असंगत हैं. राव ने दावा किया कि जनता ने राहुल गांधी को भुला दिया है.


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 1 जून को तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव पर हमला बोलते हुए उनसे पूछा था कि क्या राज्य का गठन केवल उनके परिवार के फायदे के लिए हुआ है. राहुल ने कहा था कि राज्य सरकार ने सही शुरूआत नहीं की और वे सही दिशा में नहीं जा रहे, इसलिए तीन साल में के लोगों के सपने पूरे नहीं हो पाए. राहुल ने आरोप लगाए कि छात्र और किसान तेलंगाना के निर्माण के लिए लड़े थे या एक परिवार के निर्माण के लिए.

Advertisement

बता दें कि मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव के बेटे के टी रामा राव तेलंगाना सरकार में मंत्री हैं. साथ ही उनकी बेटी सांसद हैं और भतीजे हरीश राव भी मंत्री हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement