दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की समस्या को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एक सख्त कदम उठाया है. अब राजधानी में बिना वैध पीयूसी (प्रदूषण नियंत्रण) सर्टिफिकेट के वाहनों को पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाएगा. सर्दियों से पहले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह नया एक्शन प्लान तैयार किया है. इसके तहत दिल्ली के लगभग 500 पेट्रोल पंपों पर वाहनों के नंबरों की निगरानी एनपीआर कैमरों के माध्यम से की जाएगी.