scorecardresearch
 

अरविंद केजरीवाल आज कर सकते हैं पहला बड़ा ऐलान, 700 लीटर मुफ्त पानी पर फैसला संभव

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल का आज तीसरा दिन है. केजरीवाल आज सात सौ लीटर मुफ्त पानी देने का ऐलान कर सकते हैं. इसी संदर्भ में आज शाम चार बजे दिल्ली जल बोर्ड की एक बैठक है.

Advertisement
X
पानी पर ऐलान आज संभव
पानी पर ऐलान आज संभव

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल का आज तीसरा दिन है. केजरीवाल आज सात सौ लीटर मुफ्त पानी देने का ऐलान कर सकते हैं. इसी संदर्भ में आज शाम चार बजे दिल्ली जल बोर्ड की एक बैठक है.

मुख्यमंत्री केजरीवाल जो खुद दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष हैं वो इसमें शामिल होंगे और उम्मीद है कि इस बैठक के बाद दिल्ली वालों को रोजाना 700 लीटर मुफ्त पानी के फैसले का ऐलान हो सकता है.

पानी के बाद बिजली मुख्यमंत्री केजरीवाल के एजेंडे पर सबसे ऊपर है. खबरों के मुताबिक, मंगलवार को बिजली की सब्सिडी को लेकर कुछ ऐलान हो सकता है और बुधवार को बिजली वितरण कंपनियों के ऑडिट पर आदेश जारी किया जा सकता है. केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से 10 दिन का वक्त मांगा है.

दक्षिण दिल्ली में पानी का संकट
दक्षिण दिल्ली में पानी का संकट है और जनकपुरी में पानी की बर्बादी हो रही है. रविवार को हजारों गैलन पीने का पानी नाले में बह गया, लेकिन जलबोर्ड की नींद तब तक नहीं टूटी, जब तक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा नहीं किया.

Advertisement


लाखों गैलन पीने का पानी गंदे नाले में फेंके जाने की खबर जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को लगी तो मौके पर पहुंचे और जल बोर्ड से सम्पर्क साधा. आम आदमी पार्टी का कहना है कि बीजेपी के स्थानीय विधायक जगदीश मुखी और कांग्रेस ने इलाके में पानी का संकट पैदा करने के लिए पानी बर्बाद करने की साजिश रची है.

पढ़ें -

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement