scorecardresearch
 

जेट एयरवेज के फ्लाइट को हाइजैक करने की धमकी, टॉयलेट से मिली चिट्ठी

बता दें कि विमान संख्या 9डब्लयू339 ने मुंबई से देर रात दो बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरी थी. उसे आपात स्थिति में आज तड़के तीन बजकर 45 मिनट पर अहमदाबाद हवाईअड्डे पर उतार दिया गया था.

Advertisement
X
FILE PHOTO
FILE PHOTO

मुंबई से दिल्ली जा रहे जेट एयरवेज़ के विमान को सोमवार सुबह हाइजैक करने की धमकी दी गई. जिसके बाद फ्लाइट के रूट को बदलवाकर अहमदबाद कर दिया गया. फ्लाइट के बाथरूम में हाइजैकरों द्वारा लिखा गई चिट्ठी भी मिली है.

चिट्ठी में लिखा है कि फ्लाइट को दिल्ली ना ले जाकर सीधे पीओके में उतारा जाए. एयरक्राफ्ट को हाइजैकरों ने घेर रखा है. जिस पैसेंजर ने धमकी भरी चिट्ठी फ्लाइट में रखी थी, उसकी पहचान हो गई है. व्यक्ति को नो फ्लाई लिस्ट में डाला जा सकता है.

बता दें कि विमान संख्या 9डब्लयू339 ने मुंबई से देर रात दो बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरी थी. उसे आपात स्थिति में आज तड़के तीन बजकर 45 मिनट पर अहमदाबाद हवाईअड्डे पर उतार दिया गया था.

विमान के एक यात्री ने बताया कि ‘‘सुरक्षा संबधी कारणों’’ के चलते मार्ग बदला गया था. सभी यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा गया और उनकी जांच की गई.

Advertisement

अहमदाबाद हवाईअड्डे पर तैनात एक सुरक्षा कर्मी ने बताया कि धमकी भरा एक फोन आने के बाद विमान का मार्ग बदला गया. विमान में सवार यात्रियों की सही संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है.

Advertisement
Advertisement