scorecardresearch
 

जाकिर नाइक पर कार्रवाई के लिए अभी चाहिए और सबूत, MHA ने एजेंसियों को दिए निर्देश

विवादित इस्लामिक धर्मगुरु जाकिर नाइक के खिलाफ जांच एजेंसियों को ठोस प्रमाण जुटाने का आदेश दिया गया है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि गृह मंत्रालय ने जांच एजेंसियों से और सबूत जुटाने के लिए जाकिर नाइक की आपत्तिजनक भाषणों की गहराई पड़ताल करने को कहा है.

Advertisement
X
जाकिर नाइक
जाकिर नाइक

विवादित इस्लामिक धर्मगुरु जाकिर नाइक के खिलाफ कार्रवाई के लिए जांच एजेंसियों के पास अभी तक ठोस प्रमाण नहीं हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि गृह मंत्रालय ने एजेंसियों से और सबूत जुटाने के लिए जाकिर नाइक की आपत्तिजनक भाषणों की गहराई पड़ताल करने को कहा है.

ठोस प्रमाण जुटाने का आदेश
खबरों की मानें तो जांच एजेंसियों को के प्रचार सामग्री और उसके द्वारा प्रकाशित किए जा रहे पत्रिका, पोस्टर और दूसरे प्रचार सामग्री की जांच करने को कहा गया है. कानूनी सलाह लेने के बाद गृह मंत्रालय ने जांच एजेंसियों को नाइक के खिलाफ ठोस सबूत जुटाने का आदेश दिया.

शुरुआती कई सबूत नाइक के खिलाफ
हालांकि SG ने गृह मंत्रालय को दी गई अपनी रिपोर्ट में कहा था कि और उनकी संस्था स्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए शुरुआती सबूत मिले हैं. लेकिन मामला कोर्ट में टिक पाए इसके लिए और पुख्ता सबूत जुटाने के लिए जांच एजेंसियों को कहा गया है.

Advertisement

दस्तावेजों की जांच में लग सकता है वक्त
सूत्रों के मुताबिक नाइक के भाषणों की जांच और दस्तावेजों की में और वक्त लग सकता है. फिलहाल जाकिर नाइक सऊदी अरब में हैं और पिछले दिनों अगले साल भारत आने का संकेत दिया था. वहीं अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारते हुए नाइक ने कहा था कि उनके उपदेशों से प्रभावित होकर कोई भी आंतकी गतिविधियों में संलिप्त नहीं रहा है.

ढाका आतंकी हमले के बाद से नाइक विवादों में
गौरतलब है कि ढाका आतंकी हमले के बाद जाकिर नाइक उस वक्त खासे चर्चा में आ गए थे जब हमलावरों ने यह कहा कि वो उनके उपदेशों से काफी प्रभावित थे. इसके बाद जाकिर नाइक ने सभी आतंकी घटनाओं पर दुख जताया था और दोहराया था कि उनके संदेश शांति को बढ़ावा देते हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement