scorecardresearch
 

बारिश से बेहाल हुई मुंबई, सड़कों पर सुस्त पड़ी रफ्तार

मुंबई में बारिश एक बार फिर मुसीबत का सबब बनी हुई है. मंगलवार से ही मुंबई में रुक-रुक कर बरसात हो रही है, जिसका नतीजा ये है कि निचले इलाकों में जबरदस्त जल जमाव हो गया है.

Advertisement
X
मुंबई में भारी बारिश
मुंबई में भारी बारिश

मुंबई में बारिश एक बार फिर मुसीबत का सबब बनी हुई है. मंगलवार से ही मुंबई में रुक-रुक कर बरसात हो रही है, जिसका नतीजा ये है कि निचले इलाकों में जबरदस्त जल जमाव हो गया है.

हिंदमाता, सायन, परेल, अंधेरी कुर्ला और एलफिंस्टन समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है. इसकी वजह से ट्रैफिक की रफ्तार को ब्रेक लग गया है. बारिश ने रेलयात्रियों के लिए भी परेशानी पैदा कर दी है.

वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर ट्रेनें 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं, जबकि हार्बर लाइन पर चलने वाली ट्रेनें 20 मिनट लेट हैं. ये मुसीबत फिलहाल खत्‍म होती नहीं दिख रही. बीएमसी ने अगले 24 घंटों के लिए मुंबई वालों को सावधान किया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement