scorecardresearch
 
सत्यम कंप्यूटर्स के पूर्व प्रमुख रामलिंगा राजू हेपेटाइटिस से पीड़ित

सीने में दर्द की शिकायत के बाद यहां के निजाम्स इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (निम्स) में भर्ती कराए गए सत्यम कंप्यूटर्स के पूर्व प्रमुख बी. रामलिंगा राजू हेपेटाइटिस से भी पीड़ित हैं.

Advertisement
X
बी. रामलिंगा राजू

72 सप्ताह तक उपचार की सलाह
डॉक्टरों ने कहा कि राजू को गंभीर एचसीवी हेपेटाइटिस है. राजू को 31 अगस्त को चंचलगुडा जेल से जांच के लिए निम्स अस्पताल लाया गया था. निम्स अस्पताल के उदर रोग उपचार विभाग के एक डॉक्टर ने बताया कि राजू की जांच करने वाले डॉक्टरों ने उन्हें अधिकतम 72 सप्ताह की अवधि तक उपचार कराने की सलाह दी है.

विशेषज्ञ के मार्गदर्शन के उपचार की सलाह
दो महीने पूर्व राजू की जांच करने वाले उस्मानिया मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने भी उन्हें विशेषज्ञ के मार्गदर्शन के उपचार की सलाह दी थी. निम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एन सत्यनारायण ने बताया कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद राजू को कल भर्ती किया गया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement