scorecardresearch
 

किसान ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की जनसभा में खुदकुशी की कोशिश की

विजयनगरम के पावर्तीपुरम मंडल के नर्सीपुरम गांव में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की एक जनसभा के दौरान एक किसान ने खुदकुशी करने की कोशिश की, जिससे तनाव व्याप्त हो गया.

Advertisement
X
Chandrababu Naidu
Chandrababu Naidu

विजयनगरम के पावर्तीपुरम मंडल के नर्सीपुरम गांव में आंध्र प्रदेश के की एक जनसभा के दौरान एक किसान ने खुदकुशी करने की कोशिश की, जिससे तनाव व्याप्त हो गया.

पुलिस के मुताबिक, अपने ‘नीरू चीत्तू’ कार्यक्रम के तहत जब बैठक को संबोधित कर रहे थे, तो सीताफल मंडल के चिभोजिलि गांव का किसान रामू वहां पर कीटनाशक लेकर पहुंचा.

को संबोधित कर रहे थे, तो किसान ने सरेआम कीटनाशक पी लिया जिससे अफरातफरी फैल गई और कुछ समय तक को बैठक रोकना पड़ा.

पुलिस के मुताबिक परेशान किसान ने अपनी जान देने की कोशिश की, क्योंकि स्थानीय ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) कुछ समय से उसे कथित तौर पर परेशान कर रहा था.

पुलिस ने बताया कि उसे तुरंत एक स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

- इनपुट भाषा

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement