scorecardresearch
 

एलफिंस्टन-परेल रूट पर रेलमंत्री को करना था लोकल ट्रेन में सफर, भगदड़ मचने से 22 की मौत

रेलमंत्री के हादसे वाले रूट पर ही लोकल ट्रेन में सफर करने की योजना थी. लेकिन, हादसे के बाद उनके कार्यक्रम को लेकर कोई सूचना नहीं जारी की गई है. हाल ही में इस स्टेशन का नाम बदलकर प्रभा देवी स्टेशन किया गया था.

Advertisement
X
एलफिंस्टन रोड
एलफिंस्टन रोड

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में परेल और एलफिंस्टन रेलवे के बीच मौजूद फुटओवर ब्रिज पर हुए हादसे पर गहरा दुख जताया है. रेलमंत्री मुंबई पहुंच गए हैं. इससे पहले रेलमंत्री ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. गोयल ने पश्चिम रेलवे के चीफ सेफ्टी ऑफिसर की अगुवाई में हाई लेवल कमिटी का गठन किया है.

बता दें कि पर हुए हादसे में 22 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. इसके अलावा 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद है और राहत-बचाव कार्य चल रहा है.

सालों से इस को दुरुस्त करने और इस पुल पर भीड़ के भार को कम करने की आवाज उठती रही है, लेकिन रेलवे हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा. रेलमंत्रालय का प्रभार संभालने के बाद पहली बार आज रेलमंत्री लोकल ट्रेन में सफर करने वाले थे.की गई है. हाल ही में इस स्टेशन का नाम बदलकर प्रभा देवी स्टेशन किया गया था.

Advertisement

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री विनोद तावड़े ने मृतकों के लिए पांच लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है, जबकि घायलों के इलाज का खर्चा महाराष्ट्र सरकार उठाएगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement