scorecardresearch
 

मनी लॉन्ड्रिंग केस में ललित मोदी को ED का समन, 3 हफ्ते के भीतर पेश होने के लिए कहा

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी पर शिकंजा कसने का नम बना लिया है. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में ललित मोदी को समन जारी किया है.

Advertisement
X
ललित मोदी (फाइल फोटो)
ललित मोदी (फाइल फोटो)

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी पर शिकंजा कसने का नम बना लिया है. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में ललित मोदी को समन जारी किया है.

ईडी के एक सूत्र के मुताबिक, एक सुनवाई के दौरान ललित मोदी के पेश हुए, उनके जरिए पिछले सप्ताह ललित को समन किया गया. समन भेजकर ललित मोदी से तीन हफ्ते के भीतर पेश होने के लिए कहा गया है. इससे पहले पिछले सप्ताह एजेंसी ने पूर्व बीसीसीआई प्रमुख एन श्रीनिवासन का बयान भी रिकॉर्ड किया था.


मामला 2008 के वल्र्ड स्पोर्टस ग्रुप (डब्लूएसजी) मीडिया (एमएसएम) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 425 करोड़ रूपये के टेलीविजन अधिकार सौदे का है. बीसीसीआई ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत 2010 में चेन्नई में एक एफआईआर दर्ज कराई थी, जबकि दो साल बाद ईडी ने मामले में धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत एक मामला दर्ज किया था.

इनपुट भाषा

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement