scorecardresearch
 

दिल्‍ली हवाईअड्डे में लगेगा शुल्‍क, किराया हुआ महंगा

सरकार के एक फैसले के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट को चलाने वाली कंपनी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड(डायल) दिल्ली से बाहर जाने वाली फ्लाइट्स पर 1 मार्च से डेवलेपमेंट फी वसूल कर सकती है.

Advertisement
X

दिल्ली के मुसाफिरों के लिए हवाई सफर अब उनकी जेब पर और भारी होने जा रहा है. सरकार के एक फैसले के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट को चलाने वाली कंपनी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड(डायल) दिल्ली से बाहर जाने वाली फ्लाइट्स पर 1 मार्च से डेवलेपमेंट फी वसूल कर सकती है.

इसके तहत घरेलू उड़ानों के यात्रियों से 200 रुपए प्रति टिकट वसूल किया जाएगा वहीं अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए यात्रियों को अपने टिकट पर 1300 रुपए ज्यादा देने होंगे. फिलहाल ये फीस तीन साल के लिए मंजूर की गई है और 6 महीने के बाद इसकी समीक्षा की जाएगी.

इस तरीके से जमा रकम को एक अलग खाते में जमा किया जाएगा और इसे दिल्ली हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण में ही खर्च किया जाएगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement