scorecardresearch
 

बर्दवान विस्फोट का मुख्य आरोपी असम से गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में दो अक्टूबर को हुए बम विस्फोट मामले के एक प्रमुख आरोपी शाहनूर आलम को पुलिस ने असम में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि शाहनूर को असम के नलबाड़ी जिले से शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया. आलम, असम में जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश के प्रमुख संचालकों में से एक था. वह इस साल अक्टूबर से ही बारपेटा जिले के चटला गांव स्थित अपने घर से फरार था.

Advertisement
X
बर्दवान ब्लास्ट (फाइल फोटो)
बर्दवान ब्लास्ट (फाइल फोटो)

पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में दो अक्टूबर को हुए बम विस्फोट मामले के एक को पुलिस ने असम में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि शाहनूर को असम के नलबाड़ी जिले से शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया. आलम, असम में जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश के प्रमुख संचालकों में से एक था. वह इस साल अक्टूबर से ही बारपेटा जिले के चटला गांव स्थित अपने घर से फरार था.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'आलम को नलबाड़ी जिले के लारकुची गांव से शुक्रवार देर रात असम पुलिस की विशेष अभियान इकाई ने गिरफ्तार किया.' अधिकारी ने बताया, 'यह एक बड़ी गिरफ्तारी है, हमें आशा है कि इससे हमें राज्य में जिहादी संगठन के बारे में कई अहम जानकारियां मिलेंगी, जैसे कि उनके सदस्यों की संख्या, वित्तीय लेनदेन और अन्य विवरण.'

पिछले महीने पुलिस ने गुवाहाटी से आलम की पत्नी सुजीना बेगम को उसके नाबालिग बेटे के साथ गिरफ्तार किया था. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) इस मामले की जांच कर रही है. एनआईए ने आलम के ऊपर पांच लाख रुपये इनाम की घोषणा की थी और उसके चटला गांव स्थित घर पर लगभग तीन बार छापे भी मारे थे. असम पुलिस ने जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश से संबंधों के आरोप में अभी तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement

IANS से इनपुट

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement