scorecardresearch
 

मणिशंकर अय्यर की वापसी पर बीजेपी बोली- ये पीएम मोदी का अपमान

कांग्रेस द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर का निलंबन वापस लेने को लेकर सियासत गरमा गई है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि इससे कांग्रेस और राहुल गांधी का असली चेहरा सामने आ गया है.

Advertisement
X
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादास्पद टिप्पणी करने के बाद कांग्रेस से निलंबित किए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर का निलंबन रद्द करने को भारतीय जनता पार्टी ने पीएम मोदी का अपमान बताया है और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से जवाब मांगा है.

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने मणिशंकर अय्यर का निलंबन रद्द करने के लिए राहुल गांधी की आलोचना की. पात्रा ने कहा कि यह कांग्रेस प्रमुख और काफी विवादों में रहने वाले व्यक्ति के प्रति उनके प्यार और कांग्रेस के दिखावे का पर्दाफाश करता है.

बता दें कि गुजरात चुनावों से पहले मोदी को ‘‘नीच किस्म का आदमी’’ कहने के लिए अय्यर को पिछले 7 दिसंबर 2017 को कांग्रेस ने प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था.

संबित पात्रा ने कहा कि पीएम मोदी को लेकर मणिशंकर अय्यर ने जो कुछ कहा था वो महज एक टिप्पणी नहीं थी, ने केवल यह देश के प्रधानमंत्री का अपमान था बल्कि साथ ही एक जातिवाद टिप्पणी थी. उन्होंने कहा पिछड़े वर्ग को, पीएम मोदी को आप नीच कहते हैं तो पूरे वर्ग के लिए गाली है.  

Advertisement

उल्लेखनीय है कि शनिवार को कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान में बताया गया था कि पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति की अनुशंसा पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अय्यर का निलंबन तत्काल प्रभाव से रद्द करने को मंजूरी दी थी.

विवाद बढ़ने पर अय्यर ने दी थी सफाई

पीएम मोदी के लिए नीच शब्द इस्तेमाल करने पर जब विवाद बढ़ा, तो मणिशंकर ने सफाई दी थी. जब अय्यर से सवाल किया गया कि राहुल गांधी ने उम्मीद जताई है कि आप पीएम पर की गई विवादित टिप्पणी के लिए माफी मांगेंगे, तो उन्होंने कहा, 'हां मैंने नीच शब्द इस्तेमाल किया. मैं हिंदी भाषी नहीं हूं और अंग्रेजी से ट्रांसलेट करता हूं. मेरी हिंदी बेहद कमजोर है. मेरे दिमाग में अंग्रेजी थी और मैंने Low शब्द का हिंदी में अनुवाद करके 'नीच' कह दिया. अगर इसका कोई और अर्थ निकलता हो, तो माफी चाहूंगा.'  उन्होंने कहा, 'पीएम को नीच कहने का मेरा कोई इरादा नहीं था. पीएम हमारे नेता के लिए गंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं. मैं कांग्रेस का औपचारिक नेता भी नहीं हूं.'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement