scorecardresearch
 

एक्सिस माई इंडिया ने बताया, क्यों आजतक ने एक दिन बाद दिखाया हरियाणा का EXIT POLL

आज जब नतीजे आ रहे हैं तो हर कोई आजतक-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल की तारीफ कर रहा है. क्योंकि ये एग्जिट पोल सटीक बैठा है.

Advertisement
X
सटीक बैठा आजतक का एग्जिट पोल
सटीक बैठा आजतक का एग्जिट पोल

  • हरियाणा में सटीक बैठा आजतक-AXIS का एग्जिट पोल
  • जताई थी त्रिशंकु विधानसभा की आशंका
  • विधानसभा से पहले लोकसभा चुनाव में भी किया था करिश्मा

आजतक-एक्सिस माई इंडिया की ओर से जब हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल जारी किया गया था, तो हर कोई हैरान था. हैरान होने का कारण था कि ये बाकी एजेंसियों के एक दिन बाद जारी किया गया और इसके नतीजे सबसे अलग हैं. लेकिन आज जब नतीजे आ रहे हैं तो हर कोई आजतक-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल की तारीफ कर रहा है. क्योंकि ये एग्जिट पोल सबसे सटीक बैठा है.

एक्सिस माई इंडिया के प्रदीप गुप्ता ने गुरुवार को इस एग्जिट पोल पर आजतक से बात की. उन्होंने कहा कि हमारे एग्जिट पोल को लेकर बाज़ार में कई तरह के सवाल उठे थे, लोग आरोप लगा रहे थे कि इंडिया टुडे/आजतक ने एक्सिस का एग्जिट पोल रोक दिया है, क्योंकि इसमें भाजपा हार रही है.

Advertisement

प्रदीप गुप्ता ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं था, मैंने खुद ने ही आजतक से अपील की थी कि हमें एक दिन का समय दिया जाए क्योंकि जो नतीजे एग्जिट पोल में आए हैं, वह चौंकाने वाले हैं. इसलिए हम उसे जांचना चाहते हैं, हमारी इस अपील को आजतक ने स्वीकार कर लिया और एग्जिट पोल एक दिन के लिए टाल दिया गया.

polla_102419034051.jpg

हरियाणा को लेकर कई न्यूज़ चैनल और एजेंसियों ने जो एग्जिट पोल जारी किया था, उसमें भाजपा को एक ऐतिहासिक जीत मिलती दिखाई गई थी. किसी एग्जिट पोल में बीजेपी को 60+ या फिर 70+ सीटें दी जा रही थीं. लेकिन एक्सिस माई इंडिया ने ऐसा नहीं किया, हरियाणा को लेकर किए गए पोल में ये थे आंकड़े.. (कुल 90 सीटें)

बीजेपी: 32-44

कांग्रेस: 30-42

जेजेपी: 6-10

अन्य: 6-10

क्या आए हैं असली नतीजे?

आपको बता दें कि इससे पहले एक्सिस माई इंडिया और आजतक का एग्जिट पोल लोकसभा चुनाव को लेकर भी बिल्कुल सटीक बैठा था. किसी भी अन्य एजेंसी ने BJP को 300+, NDA को 350+ सीट नहीं दी थी. ना सिर्फ पूरा देश बल्कि राज्यों के आधार पर भी वो एग्जिट पोल बिल्कुल सटीक था.

ये भी पढ़ें-

Advertisement
Advertisement