scorecardresearch
 

अमर सिंह ने रामगोपाल यादव को कहा 'नपुंसक', बोले- मैंने बाप-बेटे में झगड़ा नहीं कराया

'आनंद बाजार' पत्रिका को दिए इंटरव्यू में अमर सिंह ने कहा कि रामगोपाल नपुंसक हैं. वहीं अखिलेश पर नरम रुख अपनाते हुए अमर सिहं ने कहा कि उन्होंने सोमवार को ही फोन करके सीएम को जन्मदिन की बधाई दी.

Advertisement
X
अमर सिंह
अमर सिंह

समाजवादी पार्टी और यादव परिवार में मचे घमासान के लिए बार-बार अगर किसी एक इंसान को जिम्मेदार ठहराया जाता है तो वो अमर सिंह हैं. अखिलेश ने खुलकर अमर सिंह को हालातों के लिए जिम्मेदार ठहराया, यहां तक कि एक बैठक में उन्हें दलाल भी कहा. अब अमर सिंह ने अपना बचाव करते हुए पार्टी से बर्खास्त रामगोपाल यादव पर बड़ा हमला बोला है. अमर सिंह ने रामगोपाल को नपुंसक तक बोल दिया.

'आनंद बाजार' पत्रिका को दिए इंटरव्यू में ने कहा कि रामगोपाल नपुंसक हैं. वहीं अखिलेश पर नरम रुख अपनाते हुए अमर सिहं ने कहा कि उन्होंने सोमवार को ही फोन करके सीएम को जन्मदिन की बधाई दी.

दलाल कहे जाने पर अमर सिंह ने कहा कि अखिलेश को छोटे से देख रहा हूं. मेरे गोद में खेला है. मुझे अंकल बोलता था. अगर उसे लगता है कि मैंने अखबार में खबर छपवाई है तो एक बार फोन करके मुझसे पूछ लेता कि अंकल क्या मामला है. अमर सिंह ने खुद को इस झगड़े का जिम्मेदार नहीं माना. अमर सिंह ने कहा कि मैं इसमें नहीं हूं. बाप और बेटे में झगड़ा लगाकर मुझे क्या मिलेगा. कि मुलायम जैसे उनके पिता हैं, समाजवादी पार्टी के भी वो पिता हैं.

Advertisement

सोमवार को अमर सिंह का बचाव करते हुए मुलायम सिंह ने कहा था कि अमर सिंह मेरा भाई है. अमर सिंह ने कई बार हमारी मदद की. अमर सिंह नहीं होते तो मुझे 7 साल की जेल हो जाती. शिवपाल और अमर सिंह के खिलाफ नहीं सुन सकता. मैं और शिवपाल कभी अलग नहीं हो सकते.

Advertisement
Advertisement