scorecardresearch
 

जयललिता की सजा पर खुदकुशी करने वालों के परिजनों को मिलेगा 7 करोड़ रुपये का मुआवजा

आय से अधिक संपत्ति के मामले में पिछले साल एक निचली अदालत से जयललिता को सजा सुनाए जाने के बाद कथित तौर पर खुदकुशी करने वाले 244 लोगों के परिजनों को मुआवजे के तौर पर AIADMK ने शनिवार को सात करोड़ रुपये देने की घोषणा की है.

Advertisement
X
जयललिता (फाइल फोटो)
जयललिता (फाइल फोटो)

आय से अधिक संपत्ति के मामले में पिछले साल एक निचली अदालत से सुनाए जाने के बाद कथित तौर पर खुदकुशी करने वाले 244 लोगों के परिजनों को मुआवजे के तौर पर AIADMK ने शनिवार को सात करोड़ रुपये देने की घोषणा की है.

को कर्नाटक हाईकोर्ट ने 11 मई को बरी कर दिया था. पार्टी ने एक विज्ञप्ति जारी करके बताया, ‘अब तक, खुदकुशी करने वाले 244 लोगों के परिवार वालों को 7.32 करोड़ रुपये और चार लोगों के इलाज के लिए दो लाख रुपये मुआवजा दिया जा चुका है.

इसमें बताया गया है कि कुल मिलाकर पार्टी ने 7.34 करोड़ रुपये बांटे हैं. पार्टी सुप्रीमो जे जयललिता ने सभी पीड़ितों के परिवार वालों को तीन-तीन लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की थी और समर्थकों से सजा के मद्देनजर खुदकुशी जैसा कदम नहीं उठाने की अपील की थी.

बता दें कि पिछले साल बंगलुरु की एक जयललिता को आय से अधिक संपत्ति के मामले में सजा सुनायी थी.

- इनपुट भाषा

Advertisement
Advertisement