प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉल ड्रॉप के मुद्दे पर एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि कॉल ड्रॉप की समस्या से परेशान उपभोक्ता उनकी सरकार को न कोसे. उस वक्तव्य के बाद टेलीकॉम मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राष्ट्रीय विनियामक प्राधिकरण (TRAI) से कहा है कि वह मोबाइल ऑपरेटरों से हर क्षेत्र में उनके उपभोक्ताओं की संख्या की जानकारी मांगे.
साथ ही ये भी पूछा है कि क्या को वर्तमान सुविधाओं के साथ उपक्भोक्ताओं को सेवा देने में किसी समस्या का सामना तो नहीं करना पड़ता. रविशंकर का कहना है कि कॉल ड्रॉप की समस्या के चलते को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
टेलिकॉम मिनिस्टर के अनुसार उन्होंने TRAI के चेयरमैन से ऐसी गाइडलाइंस जारी करने को कहा है जिसके तहत मोबाइल ऑपरेटरों को मांगी गई जानकारी देना अनिवार्य हो जाए. जिससे उपभोक्ता अपने लिए सबसे को चुन सके. प्रधानमंत्री ने हाल ही में इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के सचिवों के साथ चर्चा में कॉल ड्रॉप का मुद्दा उठाया था.