scorecardresearch
 

गुजरात के CM पद से आज इस्तीफा देंगे नरेंद्र मोदी, आनंदीबेन पटेल को मिलेगी कुर्सी!

देश के 14वें प्रधानमंत्री बनने जा रहे नरेंद्र मोदी बुधवार को अपराह्न् तीन बजे राज्यपाल को गुजरात के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपेंगे.

Advertisement
X
नरेंद्र मोदी
नरेंद्र मोदी

देश के 14वें प्रधानमंत्री बनने जा रहे नरेंद्र मोदी बुधवार को अपराह्न् तीन बजे राज्यपाल को गुजरात के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपेंगे. अपना इस्तीफा सौंपने से पहले मोदी बीजेपी विधायकों द्वारा आयोजित विदाई भोज में शामिल होंगे. मोदी राज्य विधानसभा में मणिनगर का प्रतिनिधित्व करते हैं.

पार्टी सूत्रों ने कहा कि मोदी के इस्तीफा सौंपने के बाद बीजेपी विधायक उनके उत्तराधिकारी का औपचारिक रूप से चुनाव करेंगे. बीजेपी ने हालांकि मोदी के उत्तराधिकारी की घोषणा नहीं की है, लेकिन पार्टी सूत्रों ने कहा है कि मोदी सरकार में राजस्व मंत्री आनंदीबेन पटेल का गुजरात की अगली मुख्यमंत्री बनना तय है.

विधायकों की ओर से औपचारिक रूप से चुने जाने के बाद नया नेता बुधवार शाम 6 बजे सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. नए मुख्यमंत्री को 22 मई को दिन में 12:39 बजे शपथ दिलाई जाएगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement