scorecardresearch
 

AAP के तीन विधायक पहुंचे गोवा, BJP में जाने की अटकलें

आम आदमी पार्टी में रविवार को काफी अफरातफरी की स्थिति रही, क्योंकि इसके तीन विधायक जब दिल्ली से विमान के जरिए गोवा पहुंचे, तो अटकलें लगाई जाने लगीं कि वे बीजेपी से जुड़ सकते हैं. हालांकि पार्टी ने इस तरह के कयासों को खारिज कर दिया है.

Advertisement
X
मनीष सिसोदिया (फाइल फोटो)
मनीष सिसोदिया (फाइल फोटो)

आम आदमी पार्टी में रविवार को काफी अफरातफरी की स्थिति रही, क्योंकि इसके तीन विधायक जब दिल्ली से विमान के जरिए गोवा पहुंचे, तो अटकलें लगाई जाने लगीं कि वे बीजेपी से जुड़ सकते हैं. हालांकि पार्टी ने इस तरह के कयासों को खारिज कर दिया है.

AAP के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि पार्टी हमेशा की तरह एकजुट है. उन्होंने इस तरह की किसी भी अटकल को खारिज कर दिया कि पार्टी के विधायक बीजेपी में शामिल होने वाले हैं.

AAP के तीन विधायक- अशोक कुमार चौहान, धर्मेंद्र सिंह कोली और प्रकाश जरवाल रविवार दोपहर दिल्ली से रवाना हुए और गोवा पहुंचे. इसके बाद पार्टी ने उनसे संपर्क किया और फौरन दिल्ली आने को कहा.

सूत्रों ने दावा किया कि तीनों विधायक बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता से मिलने के लिए गोवा गए. पार्टी के एक सूत्र ने बताया, ‘उन्हें दिल्ली हवाई अड्डे पर देखा गया, जिसके बाद पार्टी ने विधायकों से संपर्क की कोशिश की. लेकिन, उनसे संपर्क नहीं हो पाया.’ उन्होंने कहा, ‘वे जैसे ही गोवा पहुंचे, पार्टी उन विधायकों में से एक से संपर्क साधने में सफल रही और स्पष्ट तौर पर कहा गया कि उन्हें फौरन लौटना चाहिए.’

Advertisement

सिसोदिया ने बताया कि AAP का कोई विधायक पार्टी से अलग नहीं हो रहा और पार्टी के तीनों विधायकों के बीजेपी से जुड़ने के किसी भी दावे को उन्होंने खारिज कर दिया.

उन्होंने कहा, ‘क्या AAP विधायक दिल्ली नहीं छोड़ सकते. अगर कांग्रेस और बीजेपी के विधायक दिल्ली से जा सकते हैं, तो हमारे विधायक ऐसा क्यों नहीं कर सकते.’ उन्होंने कहा, ‘बीजेपी ने हमारी पार्टी को तोड़ने के लिए कई चालें चली हैं, लेकिन सफल नहीं हो पाई.’

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement