scorecardresearch
 

विशाखापट्टनम की ऑयल रिफाइनरी में जोरदार धमाका, दूर तक दिखीं आग की लपटें

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित एक तेल रिफाइनरी में बड़ा धमाका हुआ, जिसके बाद भीषण आग लग गई. घटनास्थल से आग की ऊंची लपटें और धुएं का घना गुबार उठता दिखाई दिया. हादसे के कारणों और किसी के घायल होने की जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

Advertisement
X
विशाखापट्टनम की तेल रिफाइनरी में धमाके के बाद लगी भीषण आग.
विशाखापट्टनम की तेल रिफाइनरी में धमाके के बाद लगी भीषण आग.

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सोमवार रात HPCL की तेल रिफाइनरी में आग लग गई. घटना के बाद आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, पुलिस के मुताबिक इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है.

विशाखापत्तनम के पुलिस कमिश्नर शंखब्रत बागची ने बताया कि HPCL परिसर में आग लगी थी और इस घटना में किसी की जान नहीं गई. घटनास्थल के वीडियो में आग की ऊंची लपटें और धुएं का घना गुबार दिखाई दिया. आग की लपटों से रात के आसमान में दूर तक रोशनी फैल गई. ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'BJP के आगे ब्रैकेट में कांग्रेस लिख देना चाहिए', पटियाला रैली में भगवंत मान का तंज, जाखड़-बिट्टू का लिया नाम

फिलहाल आग लगने की सही वजह सामने नहीं आई है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ऑयल मार्केटिंग कंपनी की ओर से हादसे के कारणों की पुष्टि की जानी बाकी है. विशाखापत्तनम में HPCL के पिच प्लांट में आग लगने और धुआं उठने की घटना पर मलकापुरम के CI ई. नरसिम्हा राव ने बताया कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. HPCL के दमकलकर्मी अपनी गाड़ियों से आग को पूरी तरह बुझाने में जुटे हैं.

Advertisement

उन्होंने बताया कि इस घटना में अभी तक किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है. बाहर से दमकल की गाड़ियां बुलाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि HPCL की अपनी दमकल गाड़ियां ही आग बुझाने का काम कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement