बीजेपी ने में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज किये जाने की मांग की है. अब सरकार इस कवायद में लग गई है कि प्रधानमंत्री को किस प्रकार कानूनी विवाद से दूर रखा जा सके.
पुलिस थाने में शिकायतें दर्ज
पार्टी सूत्रों ने बताया कि बीजेपी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से 20 सितंबर को देश के 790 पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराया है, जिसमें मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले के लिए जिम्मेदार करार दिया गया है. उन्होंने बताया कि मोर्चा चाहता है कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए.
बहरहाल, इस मुद्दे पर सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए गृह मंत्रालय ने इस मुद्दे पर अटार्नी जनरल जीई वाहनवती से सलाह मांगी है. समझा जाता है कि अटार्नी जनरल ने अपनी सलाह में कहा कि प्रधानमंत्री और मंत्रियों को कानूनी संरक्षण प्राप्त नहीं है, लेकिन सरकार को इस समय चिंतित नहीं होना चाहिए, क्योंकि ये केवल शिकायतें हैं.
सभी शिकायतों पर एफआईआर नहीं
सभी शिकायतों को एफआईआर में नहीं बदला जाता है, क्योंकि पुलिस को पहले इसके गुणदोष की जांच करनी होती है.