scorecardresearch
 
अपराध बोध से ग्रसित मोदी माफी मांगने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं: गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के उपवास एवं गुजरात माडल के सुझाव पर कहा कि मोदी जिस गुजरात माडल की बात कर रहे हैं, उस माडल को तो देश में दंगों के लिए जाना जाता है जिसे देश कभी स्वीकार नहीं करेगा.

Advertisement
X
अशोक गहलोत

गहलोत ने आज मोदी के गुजरात माडल पर अपनी प्रतिक्रया व्यक्त करते देशवासियों को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की उस टिप्पणी को याद दिलाया जिसमें उन्होंने गुजरात की साम्प्रदायिक घटना को लेकर कहा था कि वे दुनिया के सामने क्या मुंह लेकर जायेंगे मोदी ने गुजरात दंगों के दौरान राजधर्म नहीं निभाया.

गहलोत ने कहा कि गुजरात के दंगों की घटना मोदी की अन्तरात्मा को कचोट रही है लेकिन अपराध बोध से ग्रसित मोदी अब भी माफी मांगने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं.

Advertisement

उन्होंने कहा कि राजकाज भाईचारे से चलाया जाता है और उसके लिए संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन की जरूरत होती है जो मोदी सरकार के पास नहीं है.

गहलोत ने कहा कि मोदी छह करोड़ गुजरातियों के साथ न्याय नहीं कर पाये हैं वो पूरे देशवासियों के साथ क्या न्याय कर पायेंगे.

Advertisement
Advertisement