scorecardresearch
 

अन्‍ना और उनकी टीम को तोड़ने में जुटी सरकार: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि सरकार अन्ना हज़ारे को उन्हें तथा उनकी टीम के अन्य सदस्य किरण बेदी तथा प्रशांत भूषण से अलग करने के लिये करोड़ों रुपये खर्च कर रही है और मीडिया में खबरें छपवा रही है.

Advertisement
X
अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि सरकार अन्ना हज़ारे को उन्हें तथा उनकी टीम के अन्य सदस्य किरण बेदी तथा प्रशांत भूषण से अलग करने के लिये करोड़ों रुपये खर्च कर रही है और मीडिया में खबरें छपवा रही है.

हज़ारे पक्ष को बदनाम करने की कोशिश करने का सरकार पर आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने कहा कि अन्ना हज़ारे को उनसे, किरण से और प्रशांत से अलग करने का षड्यंत्र है.


केजरीवाल ने आज तक पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘सीधी बात’ में कहा कि सरकार इसके लिये करोड़ों रुपये खर्च कर रही है. मीडिया में खबरें छपवायी जा रही हैं. उन्होंने कहा कि हज़ारे पक्ष कांग्रेस को इसलिये आड़े हाथ ले रहा है क्योंकि केंद्र में भी कोई अन्य पार्टी मजबूत लोकपाल विधेयक लाने का आश्वासन नहीं दे सकती.

Advertisement

केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी से आश्वासन मिलने के बाद हमें इस बात का भरोसा है कि केंद्र में मजबूत लोकपाल बनेगा, ऐसा कब होगा, हम नहीं जानते. हज़ारे-पक्ष के सदस्यों के सरकार द्वारा फोन टैप किये जाने के आरोप पर आरटीआई कार्यकर्ता ने कहा कि हम प्राथमिकी दर्ज नहीं कराने वाले क्योंकि यह हमारे लिये समस्या नहीं है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement