scorecardresearch
 

समर्थकों के नाम अन्‍ना का संदेश, समर्थन से मिल रही है ऊर्जा

अन्‍ना हजारे ने गुरुवार को अपने समर्थकों के नाम एक संदेश में कहा कि मुझे अपने समर्थकों के समर्थन से काफी ऊर्जा मिल रही है.

Advertisement
X
अन्‍ना हजारे
अन्‍ना हजारे

अन्‍ना हजारे ने गुरुवार को अपने समर्थकों के नाम एक संदेश में कहा कि मुझे अपने समर्थकों के समर्थन से काफी ऊर्जा मिल रही है. आजतक को मिली एक वीडियो में अन्‍ना हजारे ने कहा कि मैं जब युवाओं, बुजुर्गों और बहनों के कंधे पर तिरंगा लिये देखता हूं तो मेरे अंदर दुगुना उत्‍साह एकत्रित हो जाता है.


आंदोलन से जुड़े अपने अनुभव, खबरें, फोटो हमें

पर भेजें. हम उसे आजतक की वेबसाइट पर प्रकाशित करेंगे.

 

अन्‍ना ने कहा कि अभी भी मैं करीब पांच किलो‍मीटर तक मोर्चे के साथ चल सकता है. एक सवाल के जवाब में अन्‍ना ने कहा कि मेरी तबीयत बिल्‍कुल ठीक है और मैं आपसे कल (शुक्रवार को) मिलूंगा.

अन्‍ना ने कहा कि आज पूरा देश भ्रष्‍टाचार से बेहाल है. इसके अलावा अन्‍ना ने कहा कि 15 दिन के अनशन करने से मेरे स्‍वास्‍थ्‍य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

Advertisement

अन्‍ना ने कहा कि आज पूरा देश भ्रष्‍टाचार से बेहाल है और जनता का जीना मुश्किल हो रहा है भ्रष्‍टाचार से. साथ ही आज का युवक पढ़ाई खत्‍म करने के बाद यदि नौकरी के लिए जाता है तो उससे रिश्‍वत की मांग की जाती है. अन्‍ना ने कहा कि यह लोकपाल की मांग केवल मेरी नहीं है, लाखों करोड़ों की संख्‍या में सड़कों पर जो लोग उतर चुके हैं यह उनकी मांग है.

एक सवाल के जवाब में अन्‍ना ने कहा कि सरकार को जन लोकपाल बिल लाने में जरा सी भी देरी नहीं करनी चाहिए.

Advertisement
Advertisement