scorecardresearch
 

ब्राजील में बाढ़ से 64 लोगों की मौत

ब्राजील के साउ पाउलो में पिछले दो महीनों से आई बाढ़ में अब तक 64 लोगों की जान जा चुकी है.

Advertisement
X

ब्राजील के साउ पाउलो में पिछले दो महीनों से आई बाढ़ में अब तक 64 लोगों की जान जा चुकी है.

साउ पाउलो के अधिकारियों ने कहा कि लगातार बरसात की वजह से शहर के बांध भर गए हैं और अब इसमें से लाखों लीटर पानी निकाले जाने की आवश्यकता है.

उल्लेखनीय है कि बरसात की वजह से शहर से बहने वाली दो नदियों, पिन्हिरोज और टीट के किनारे टूट गए हैं.

उन्होंने बताया कि मरने वालों में सबसे अधिक लोग साउ पाउलो से हैं. ज्यादातर मौतें मिट्टी धसने या इमारतें ढहने के कारण हुई हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement