scorecardresearch
 

सेना अधिकारियों को अपने साथियों की पत्नियों के साथ ‘अफेयर’ पड़ा महंगा

रक्षा मंत्रालय ने संसद की एक समिति को बताया है कि फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट पर गोपनीय सूचना का खुलासा करने के लिए नौसेना के तीन अधिकारियों को बर्खास्त किया जा रहा है तथा कुछ सैन्य अधिकारियों को अपने सहयोगियों की पत्नियों के साथ ‘अफेयर’ के लिए भी बर्खास्त किया गया है.

Advertisement
X

रक्षा मंत्रालय ने संसद की एक समिति को बताया है कि फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट पर गोपनीय सूचना का खुलासा करने के लिए नौसेना के 3 अधिकारियों को बर्खास्त किया जा रहा है तथा कुछ सैन्य अधिकारियों को अपने सहयोगियों की पत्नियों के साथ ‘अफेयर’ के लिए भी बर्खास्त किया गया है.

मंत्रालय ने रक्षा संबंधी संसद की स्थायी समिति को बताया कि मामला सितंबर 2011 में प्रकाश में आया था और बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी ने इसकी जांच की. इसके बाद चार अधिकारियों पर मुकदमा चला. चारों अधिकारियों को दोषी पाया गया और इनमें से तीन को बर्खास्त करने की सिफारिश की गयी है. तीनों अधिकारियों को बर्खास्त करने की प्रक्रिया चल रही है.

मंत्रालय ने समिति को तीनों सेनाओं में अनुशासनहीनता के मामलों पर भी रिपोर्ट सौंपी.

मंत्रालय ने समिति को बताया कि कमांडर रैंक के एक अधिकारी को एक रूसी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया. जांच के बाद अधिकारी को दोषी पाया गया और अप्रैल 2011 को उसे बर्खास्त कर दिया गया.

हाल ही में इस तरह के कई मामले सामने आये हैं, जिनमें नौसेना के अधिकारी सेक्स के लिए पत्नियों की अदला बदली (स्वैपिंग) के आरोपों का सामना कर रहे हैं. महिलाओं को अश्लील ‘मैसेज’ भेजने और अपने सहयोगियों की पत्नियों से ‘अफेयर’ चलाने पर भी कुछ अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है.

Advertisement

मंत्रालय ने गुरुदासपुर, सांबा और लद्दाख के न्योमा में सेना के अधिकारियों और जवानों के बीच संघर्ष के मामलों की जानकारी भी समिति को दी. गुरूदासपुर मामले में चार अधिकारियों, सात जूनियर कमीशन अधिकारियों (जेसीओ) और नौ जवानों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गयी है. सांबा में 3 जेसीओ और 4 जवानों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गयी है, जबकि 4 अधिकारियों और 5 जेसीओ के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की गयी है. न्योमा में सेना ने 4 अधिकारियों, 17 जेसीओ और 147 जवानों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया है.

Advertisement
Advertisement