देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन...
10.35 PM: सोनिया गांधी ने कहा, यह लोकतांत्रिक मूल्यों पर बड़ा हमला है.
10.14 PM: छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रमन सिंह से बात की.
10.10 PM: छत्तीसगढ़: कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा को 50 से ज्यादा गोलियां लगी, मौत
09.58 PM: छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने 4 घंटे तक की गोलीबारी.
09.40 PM: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए: अजीत जोगी.
09.25 PM: सुकमा: हमलावर नक्सलियों की तादाद 1200 के करीब.
08.45 PM: सुकमा: कांग्रेसी नेताओं के काफिले में 20 गाडि़यां थीं.
08.05 PM: सुकमा में परिवर्तन यात्रा में शामिल होने गए कांग्रेस के 6 नेता लापता. लापता नेताओं में वीसी शुक्ला, नंदकुमार पटेल शामिल.
08.02 PM: छत्तीसगढ के सुकमा में नक्सली हमला, कांग्रेसी नेता महेंद्र कर्मा की मौत.
07.38 PM: CSK की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी.
07.37 PM: CSK के कोच फ्लेमिंग ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस.
07.36 PM: CSK ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- आरोप से खिलाडि़यों पर दबाव.
07.24 PM: सट्टेबाज मुहम्मद याहया का खुलासा, कई और क्रिकेटरों से था संपर्क में.
07.01 PM: कोलकाता में BCCI अधिकारियों की बैठक, BCCI अध्यक्ष श्रीनिवासन कोलकाता पहुंचे.
04.50 PM: मयप्पन की आवाज का नमूना लेना चाहती है पुलिस.
04.30 PM: केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा, फिक्सिंग रोकने के लिए नया कानून बनेगा, सरकार नया कानून लाने जा रही है, अटॉर्नी जनरल की राय ली जा रही है, अभी कोई प्रभावी कानून नहीं है.'
03.50 PM: श्रीनिवासन को BCCI अध्यक्ष पद से हटाना आसान नहीं, बोर्ड के कई सदस्य श्रीनिवासन के साथ
03.29 PM: गुरुनाथ मयप्पन को 29 मई तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया, मुंबई के किला कोर्ट में हुई मयप्पन की पेशी.
02.55 PM: मुंबई की एक अदालत में पेश हुए मयप्पन ने कहा, उसे पुलिस से कोई शिकायत नहीं.
02.45 PM: कोर्ट में मयप्पन के वकील की दलील, पैसे के आंकड़े से सहमत नहीं, फर्जी कागजात से फोन नहीं लिए गए.
02.15 PM: मुंबई क्राइम ब्रांच ने कोर्ट को बताया, विंदू की मदद से सट्टेबाजी करता था गुरुनाथ मयप्पन, जुपिटर की मदद से भी मयप्पन ने की सट्टेबाजी, पुलिस के पास बातचीत के रिकॉर्ड, आवाज का नमूना लेना चाहती है पुलिस, मयप्पन से 4 मोबाइल फोन बरामद, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लिए गए फोन.
02.00 PM: श्रीनिवासन को कोलकाता आने के लिए कहा गया, BCCI अधिकारियों ने रुख साफ करने को कहा.
01.45 PM: फिक्सिंग के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी BCCI: श्रीनिवासन
01.31 PM: BCCI प्रमुख श्रीनिवासन ने कहा, 'मैं इस्तीफा नहीं दूंगा, मैंने कुछ गलत नहीं किया और कानून अपना काम करेगा.'
01.31 PM: BCCI चीफ श्रीनिवासन मुंबई पहुंचे, मयप्पन से मिलने के लिए श्रीनिवासन को कोर्ट से लेनी होगी आज्ञा.
01.02 PM: मयप्पन को कोर्ट ले जाया गया, मुंबई के किला कोर्ट में पेशी.
01.00 PM: शशांक मनोहर बन सकते हैं बीसीसीआई के अध्यक्ष: सूत्र
12.22 PM: इस्तीफा नहीं देना चाहते हैं श्रीनिवासन, शशांक मनोहर बन सकते हैं बीसीसीआई अध्यक्ष: सूत्रों के हवाले से खबर.
11.50 AM: इस्तीफा ना देनें पर सस्पेंड हो सकते हैं श्रीनिवासन: PTI
11.28 AM: दामाद मयप्पन से मिलने के लिए BCCI प्रमुख श्रीनिवासन मुंबई के लिए रवाना.
11.18 AM: केरल: श्रीसंत के घर से शख्स गिरफ्तार, खुद को पुलिस अधिकारी बताकर घुसा था, श्रीसंत की मां ने पुलिस को की थी कॉल, शख्स ने पूछताछ में बताया खुद को NCP कार्यकर्ता, खुद को शरद पवार का करीबी भी बताया, पुणे का रहने वाला है नीलेश जलपथ.
10.58 AM: जयपुर में 4 ज्यूलर्स पर इनकम टैक्स विभाग की रेड में 45 करोड़ की बेनामी संपति बरामद की गई है. ज्यूलर्स और बुकीज की सांठगांड को लेकर यह छापेमारी हुई.
10.40 AM: गाजियाबाद के के. राजेद्र क्लब में 22 साल के युवक की स्विमिंग पुल में डूबने से मौत.
10.09 AM: आज शाम BCCI की बैठक में भाग लेंगे श्रीनिवासन. माना जा रहा है कि बोर्ड के सदस्य उन पर इस्तीफे का दबाव डाल सकते हैं.
9.50 AM: सूत्रों से जानकारी मिली है कि IPL फाइनल मैच देखने श्रीनिवासन कोलकाता नहीं जाएंगे. कल रविवार को मुंबई और चेन्नई के बीच इस आईपीएल सीजन का फाइनल मैच खेला जाना है.
9.25 AM: एन श्रीनिवासन को जल्द पद छोड़ देना चाहिए: जयवंत लेले.
9.05 AM: गुरुनाथ मयप्पन ने माना कि वे विंदू दारा सिंह के जरिए सट्टेबाजी करते थे.
7.19 AM: BCCI चीफ श्रीनिवासन पर इस्तीफे का दबाव, अगले 24 घंटे में हो जाएगा फैसला
7.13 AM: आज मयप्पन को कोर्ट में पेश किया जाएगा
7.05 AM: Spot Fixing: मुंबई क्राइम ब्रांच ने मयप्पन पूछे 60 से 70 सवाल
7.01 AM: स्पॉट फिक्सिंग: गुरुनाथ-विंदु की आमने-सामने बैठाकर हुई पूछताछ, आज मयप्पन को कोर्ट में पेश किया जाएगा
6.44 AM: बुकी पवन जयपुर ने गेल को 4.25 लाख का गिफ्ट दिया था: सूत्र, 29 अप्रैल को क्रिस गेल को दिया था गिफ्ट, अपने शो रूम में भी बुलाया था.
6.25 AM: दिल्ली के बवाना में आग से सैकड़ों झुग्गियां खाक, फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियों की मदद से काबू पाने की कोशिश, 2 लोग बुरी तरह से झुलसे
6.15 AM: CSK का कांट्रैक्ट खत्म करना चाहिए: ललित मोदी
6.04 AM: गुरुनाथ की गिरफ्तारी के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष के इस्तीफे का चौतरफा दबाव, ललित मोदी बोले-श्रीनिवासन की होनी चाहिए छुट्टी, राजीव शुक्ला खामोश
6.00 AM: सट्टेबाजी में बीसीसीआई अध्यक्ष श्रीनिवासन के दामादा गुरुनाथ मयप्पन पर कसा शिकंजा, लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी
12.40 AM: टी-20 लीग 6: राजस्थान को हरा फाइनल में पहुंची मुंबई, 4 विकेट से जीती मुंबई.
लपटें