scorecardresearch
 

गाजियाबाद के प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मामला सुलझा, पत्नी व चचेरा भाई‍ गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस ने तीन दिन पहले हुए दिल्ली के कारोबारी की हत्या के मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके चचेरे भाई को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है.

Advertisement
X
पुलिस का दावा है कि मर्डर केस सुलझा लिया गया है
पुलिस का दावा है कि मर्डर केस सुलझा लिया गया है

गाजियाबाद पुलिस ने तीन दिन पहले हुए दिल्ली के कारोबारी की हत्या के मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके चचेरे भाई को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है.

16 सितम्बर की रात करीब 11.30 बजे हरिद्वार जाते समय दिल्ली निवासी मन्नू सिंह की गाड़ी में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना के समय गाड़ी में मन्नू की पत्नी और उसका चचेरा भाई भी साथ था. पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी का उसके चचेरे भाई विपुल से अवैध संबंध थे, जिसकी वजह से दोनों ने मिलकर मन्नू की हत्या करवाई. इस घटना में शामिल शूटर्स अभी फरार है.

कारोबारी की हत्या के बाद शालिनी ने बेहोश होने का ऐसा नाटक किया, जैसे पति की हत्या के बाद उसे गहरा सदमा लगा हो. लेकिन पुलिस ने वारदात से पर्दा उठा दिया है.

पुलिस के मुताबिक, शालिनी को उसका पति दबाव डालकर दूसरों के पास भेजता था, जिसका वह विरोध करती थी. बाद में शालिनी और विपुल के बीच अवैध संबंध हो गए थे, जिसकी भनक उसके पति लगी. तभी दोनों ने मन्नू को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. मन्नू की हत्या के लिए विपुल ने दो शूटरों से बात की. शूटर जितेंद्र और गजनी भी प्रॉपर्टी का काम करते हैं, जिनसे मन्नू का विवाद चल रहा था.

Advertisement

बहरहाल, मन्नू की गोली मारकर हत्या करने वाला जितेंद्र अभी फरार है. पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही है.

Advertisement
Advertisement