scorecardresearch
 

BRICS समिट: दिल्ली में आज दिखेगा भारत का दम, पुतिन-जिनपिंग-मोदी समेत कई दिग्गज एक मंच पर... देखें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें होंगी, जिसमें शाम 5:45 बजे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अहम मुलाकात शामिल है. सम्मेलन में सदस्य देशों के नेताओं की बैठक, भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी, फैमिली फोटो, संयुक्त वृक्षारोपण और गाला डिनर जैसे कार्यक्रम होंगे.

Advertisement
X
आज से भारत में ब्रिक्स की शुरुआत हो रही है. (Photo- PTI)
आज से भारत में ब्रिक्स की शुरुआत हो रही है. (Photo- PTI)

राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आज से आधिकारिक आगाज हो रहा है. पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे.

सबसे अहम मुलाकात शाम 5:45 बजे भारत मंडपम में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ होगी. चीनी राष्ट्रपति भारत के लिए रवाना हो चुके हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान समेत कई नेताओं से शुक्रवार को मुलाकात की थी.

पहले दिन कब क्या होगा:-

  • प्रधानमंत्री सुबह 10 बजे हैदराबाद हाउस में इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली से मुलाकात करेंगे.
  • इसके बाद सुबह 10:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी की मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ बैठक.
  • सुबह 11 बजे अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ मुलाकात. 
  • सुबह 11:30 बजे प्रधानमंत्री की वियतनाम के नेता ले मिन्ह हंग के साथ बैठक होगी.
  • इसी समय राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ बैठक.
  • BRICS शिखर सम्मेलन के मुख्य कार्यक्रम के तहत दोपहर 2 बजे BRICS सदस्य देशों के नेताओं का भारत मंडपम के लेवल 2 पर आगमन होगा. दोपहर 2:35 बजे समिट हॉल में “Inclusive Global Governance and Strengthening Multilateralism” विषय पर बंद सत्र होगा.
  • शाम 4:25 बजे नेता भारत मंडपम के हॉल 14 में 'Bharat Innovates Exhibition' का अवलोकन करेंगे. शाम 5:05 बजे भारत मंडपम के बाहर लॉन में फैमिली फोटो होगी और 5:10 बजे संयुक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम होगा.
  • शाम 5:45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की द्विपक्षीय बैठक भारत मंडपम में होगी.
  • रात 7:30 बजे प्रधानमंत्री की मेजबानी में भारत मंडपम के लेवल 3 पर गाला डिनर आयोजित किया जाएगा.

-शिखर सम्मेलन पर मौसम का साया
BRICS शिखर सम्मेलन के दिन कई राज्यों में भारी से बारिश की चेतावनी जारी की गई है. दिल्ली-NCR (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में अगले दो दिनों तक तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement