scorecardresearch
 

महाराष्ट्र में सड़क हादसा, 17 की मौत, 28 जख्‍मी

महाराष्ट्र के बुलदाना जिले में गुरुवार को तीर्थयात्रियों से भरी एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 17 लोगों की मौत हो गई और 28 घायल हो गए.

Advertisement
X

महाराष्ट्र के बुलदाना जिले में गुरुवार को तीर्थयात्रियों से भरी एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 17 लोगों की मौत हो गई और 28 घायल हो गए.

पुलिस के मुताबिक मलकापुर कस्बे के निकट थंदूलवाड़ी गांव में बस एक पुल से नीचे गिर गई. बस शिरडी और शनिशिंगनापुर से लौट रही थी. बस में सवार ज्यादातर लोग वर्धा जिले के निवासी थे.

हादसे की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement