scorecardresearch
 

अजमेर के JLN अस्पताल में पांच नवजात की मौत

अजमेर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्णकांत सोनी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पांचों नवजात अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित थे. अलग-अलग स्थानों से अजमेर के जेएलएन अस्पताल में लाए गए थे.

Advertisement
X
जवाहरलाल नेहरू अस्पताल (जेएलएन) राजकीय चिकित्सालय
जवाहरलाल नेहरू अस्पताल (जेएलएन) राजकीय चिकित्सालय

राजस्थान के अजमेर जिले में जवाहरलाल नेहरू अस्पताल (जेएलएन) राजकीय चिकित्सालय की नवजात शिशु इकाई में भर्ती पांच नवजातों की कल रात से रविवार सुबह तक मौत हो गई.

पांचों नवजात अलग-अलग बीमारी से पीड़ित थे
अजमेर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्णकांत सोनी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पांचों बीमारियों से पीड़ित थे. अलग-अलग स्थानों से अजमेर के जेएलएन अस्पताल में लाए गए थे. डॉ. सोनी ने बताया कि एक नवजात भीलवाड़ा से, एक मेडता से, एक अजमेर के पीसांगन से, एक नसीराबाद से और एक को ब्यावर से जेएलएन अस्पताल लाया गया था. उन्होंने बताया कि भर्ती पांचों नवजातों में से एक नवजात रक्त संक्रमण, एक का समय से पूर्व जन्म, और दो नवजातों को सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था.

जांच के लिए डॉक्टरों की टीम बनी
डॉक्टर सोनी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती के कारणों का पता लगाने के लिए तीन सदस्यीय चिकित्सकों का एक दल गठित किया गया है. दल को रविवार शाम तक अपनी रिपोर्ट जिला कलेक्टर को पेश करने के निर्देश दिए गए हैं.

Advertisement

जवाहरलाल नेहरू अस्पताल (जेएलएन) के उपाधीक्षक डॉ. विक्रांत ने बताया कि सभी नवजातों के शव उनके परिजनों को बिना पोस्टमार्टम के सौंप दिए गए हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement