scorecardresearch
 
Advertisement

संगरूर में क‍िसानों ने गाड़ा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के व‍िरोध का तंबू, लंबे धरने की पूरी है तैयारी, देखें

संगरूर में क‍िसानों ने गाड़ा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के व‍िरोध का तंबू, लंबे धरने की पूरी है तैयारी, देखें

पंजाब के संगरूर में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ किसानों ने बड़ा मोर्चा खोल दिया है. सैकड़ों किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ डीसी दफ्तर पहुंच गए हैं और दोनों मुख्य रास्तों को घेरकर लंबे धरने की पूरी तैयारी कर ली है. किसानों ने धरना स्थल को ही अपना पूरा आशियाना बना लिया है. ट्रॉलियों के भीतर चारपाइयां बिछ चुकी हैं, राशन का पूरा बंदोबस्त है और चूल्हे भी चढ़ा दिए गए. लंबे समय तक डटे रहने के इरादे से जरूरत का हर सामान पहले ही जुटा लिया गया है.

Advertisement
Advertisement