पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी बलवंत सिंह राजोआणा का जेल में इंटरव्यू लेने गए पत्रकार कंवर संधू ने कहा है कि उनके साथ खींचतान ही हुई थी और उसी दौरान उनकी पग उतर गई. संधू ने राजोआणा से मारपीट की खबरों को गलत बताया है.
जेल अधिकारी सस्पेंड
संधू राजोआणा से एक खबर के सिलसिले में उसका वर्जन लेने जेल गए थे. खबर थी कि इस दौरान . वाकया शनिवार दोपहर का है. मामले में सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट जगमेल सिंह और दरबान मनी सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है.
सीएम ने दिए जांच के आदेश
विवाद के बीच मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने दे दिए हैं. जांच का जिम्मा एडीशनल चीफ सेक्रेट्री (होम) जगपाल सिंह को सौंपा गया है. बादल ने उनसे जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी लीक हुआ है. मामले में जेल वार्डन को भी सस्पेंड किया गया है.
संधू ने फेसबुक पर लिखी सफाई
संधू ने पूरा वाकया बताते हुए फेसबुक पर अपनी सफाई में कहा है कि जब राजोआणा और उसके लोग मुलाकात कक्ष में भड़कने लगे तो जेल अधिकारियों ने बीच बचाव किया. इस दौरान उनकी पग उतर गई और वह उसे लेकर जेल से बाहर निकल आए. राजोआणा से उनकी मीटिंग ने तय कराई थी. इस दौरान गुरमीत सिंह पिंकी और कमलदीप के पति उनके साथ थे.
There was an unfortunate incident this afternoon. After the videos, "Confessions of a Punjab Police Cop" were uploaded...
Posted by on