scorecardresearch
 

पंजाब: जब सीएम कैप्टन अमरिंदर ने बुलाई थी कैबिनेट मीटिंग, तब सिद्धू कर थे FB लाइव

गुरुवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मुझे दो सीटों की जिम्मेदारी दी गई थी और दोनों सीटों पर कांग्रेस जीती है. बठिंडा सीट पर मिली हार के लिए मुझे जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, जबकि ये आरोप गलत हैं. कई कैबिनेट मंत्री मेरा इस्तीफा चाहते हैं, कैप्टन साहब भी हार के लिए मुझे जिम्मेदार मान रहे हैं, जबकि यह सबकी जिम्मेदारी है.

Advertisement
X
फाइल फोटो- नवजोत सिंह सिद्धू
फाइल फोटो- नवजोत सिंह सिद्धू

पंजाब में के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उन्हीं की कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की लड़ाई जग जाहिर है. दोनों के बीच अब प्रतिष्ठा की लड़ाई निर्णायक दौर में पहुंचती दिख रही है. नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को चंडीगढ़ में सचिवालय के बेहद करीब होने के बावजूद सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से बुलाई गई कैबिनेट मीटिंग का बहिष्कार कर दिया. ठीक उसी वक्त सिद्धू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस अपने घर पर बुलाई जब कैप्टन अमरिंदर सिंह कैबिनेट की मीटिंग ले रहे थे.

यही नहीं नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने महकमे को बदले जाने और कैबिनेट से बर्खास्त किए जाने जैसी खबरें चलाने पर अपना गुस्सा नेशनल मीडिया पर भी निकाला. उन्होंने चंडीगढ़ के तमाम नेशनल मीडिया और न्यूज एजेंसियों को अपने घर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए घुसने नहीं दिया.

Advertisement

वहीं नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा कैबिनेट मीटिंग के वक्त चंडीगढ़ में होने के बावजूद मीटिंग में ना आकर उसी वक्त की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर पंजाब कैबिनेट के मंत्रियों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को ऐतराज जताया है. कैबिनेट के मंत्रियों ने इस तरह के गैर अनुशासनात्मक रवैये पर नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू के डिपार्टमेंट को बदले जाने की खबरों से जुड़े सवालों पर तमाम कैबिनेट मंत्रियों ने चुप्पी साध ली. पंजाब के कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर रंधावा, साधू सिंह धरमसोत और तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने सिद्धू के कैबिनेट मीटिंग के वक्त की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को गलत बताया है.

सूत्रों से ऐसी जानकारी मिल रही है कि नवजोत सिंह सिद्धू का मंत्री पद बदलने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू का विभाग बदला जा सकता है.

बता दें इससे पहले उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी सिर्फ मेरी नहीं सबकी है. सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट बैठक में शामिल न होने पर सिद्धू ने कहा कि वे अकेले मंत्री हैं, जिन्हें सरकार में तवज्जो नहीं दिया जा रहा है. सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि सिद्धू से शहरी विकास मंत्रालय छिन सकता है और उन्हें पर्यटन मंत्रालय दिए जाने की संभावना है.

Advertisement

गुरुवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मुझे दो सीटों की जिम्मेदारी दी गई थी और दोनों सीटों पर कांग्रेस जीती है. बठिंडा सीट पर मिली हार के लिए मुझे जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, जबकि ये आरोप गलत हैं. कई कैबिनेट मंत्री मेरा इस्तीफा चाहते हैं, कैप्टन साहब भी हार के लिए मुझे जिम्मेदार मान रहे हैं, जबकि यह सबकी जिम्मेदारी है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement