scorecardresearch
 

पंजाब में नशे के आतंक से परेशान हुए लोग, घरों पर लगा दिए ‘बिकाऊ है’ के पोस्टर

पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा स्थित वार्ड नंबर 17 की राम बस्ती में लोगों ने अपने घरों के बाहर "मकान बिकाऊ है" के पोस्टर लगा दिए हैं. स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इलाके में खुलेआम चिट्टे (नशे) का कारोबार हो रहा है और पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही. नशे के माहौल से परेशान परिवार अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं और घर बेचकर इलाका छोड़ने को तैयार हैं.

Advertisement
X
चट्टे के बिक्री से परेशान हुए लोग. (Photo: Prem Passi/ITG)
चट्टे के बिक्री से परेशान हुए लोग. (Photo: Prem Passi/ITG)

अक्सर पंजाब में कर्ज के बोझ या गंभीर बीमारियों के कारण लोगों द्वारा अपने घर और जमीन-जायदाद बेचने के मामले सामने आते रहे हैं. लेकिन अब पंजाब के जिला फरीदकोट के कोटकपूरा शहर से एक हैरान कर देने वाला और चिंताजनक मामला सामने आया है. यहां लोगों ने अपने घरों के बाहर "मकान बिकाऊ है" के पोस्ट लगा दिए हैं. लोगों ने ऐसा इसलिए किया है, क्योंकि इलाके में खुलेआम बिक रहे चिट्टे के कारण जीना मुहाल हो गया है. हालांकि पुलिस ने उक्त आरोपों को नकारते हुए कहा कि कुछ लोगों द्वारा लड़ाई के चलते ऐसा पोस्टर लगाया गया है.

राम बस्ती के लोगों ने लगाया था पोस्टर
जानकारी के अनुसार फरीदकोट के कोटकपूरा स्थित वार्ड नंबर 17 की राम बस्ती में लोगों द्वारा अपने घरों के बाहर फ्लैक्स व पोस्टर लगा दिए हैं. जिन पर लिखा है कि 'एह घर विकाऊ है, क्योंकि मोहल्ले में नशा तस्करों कें खिलाफ पुलिस की तरफ से कार्रवाई न होने पर लोगों ने यह अनोखा रास्ता अपनाया. इस बस्ती में करीब 40 से 50 घर हैं. इन पोस्टरों पर घर के मालिक का नाम भी लिखा गया है.

उक्त मोहल्ले में लगभग 40-50 घर हैं. जिनमें से लगभग 20 घरों द्वारा यह पोस्टर लगाए गए हैं. हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि सभी के घर बिकाऊ हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में नशे का कारोबार सरेआम चल रहा है, जिसके कारण उनके बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ गया है. नशे के इस माहौल से परेशान होकर कई परिवार अब अपने घर बेचकर यह इलाका छोड़ने का मन बना चुके हैं.

Advertisement

इलाके के लोगों ने इलाके के ही दो भाइयों पर नशे के कारोबार का आरोप लगाया है और उन दोनों भाइयों पर पहले भी एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज है. मगर पुलिस इस मामले को पुराने झगड़ा से जोड़ रही है. पुलिस का यह कहना है कि दो लोगों में पुरानी रंजिश है. जिसकी शिकायत भी पुलिस में आई हुई है.

इस संबंध में बात करते हुए मोहल्ला निवासी सुक्खा सिंह, मनीष पाठक, वीना आदि ने बताया कि मोहल्ले में कथित तौर पर दो भाई पिछले काफी समय से चिट्टे का कारोबार कर रहे हैं. लोगों ने आरोप लगाया कि उन पर पहले एनडीपीएस के मामले में भी दर्ज हैं और उनका विरोध करने पर उनके द्वारा मोहल्ला वासियों को धमकियां भी दी जाती हैं और इसी कारण पिछले दिनों उनके द्वारा लड़ाई भी की गई.

उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. जिसके कारण मोहल्लावासी लंबे समय से परेशान हैं. इसी कारण जो यहां पिछले 20-30 वर्षों से रह रहे हैं और बड़ी मेहनत से अपने घर बनाए हैं. बावजूद वे आधे दाम में भी अपने घर बेच कर जाने को तैयार हैं. ताकि उनके बच्चे और उनकी आने वाली पीढी नशे से दूर रहे सके.

Advertisement

मामले में डीएसपी ने क्या कहा?
मामले में डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार का कहना है कि उक्त मामला दो पक्षों की लड़ाई का है. जिसमें एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष जो दो भाई हैं, उनके खिलाफ गंभीर धाराएं लगाने की मांग कर रहा है. लेकिन पुलिस द्वारा नियमों के अनुसार कार्रवाई की गई तो अब उनके द्वारा इस मामले को गलत रंग दिया जा रहा है. हालांकि पुलिस जांच जारी है और आगे नशे को लेकर कोई शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement